LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
दक्षिण अफ्रीका ने दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Feb 09, 2026
11:23 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 9वें मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने कनाडा क्रिकेट टीम को 57 रन से हराते हुए अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का स्कोर बनाया, जिसमें एडेन मार्करम का अर्धशतक (59) शामिल रहा। जवाब में कनाडा की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 156/8 का स्कोर ही बना सकी। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीकी टीम

दक्षिण अफ्रीका से मार्करम और क्विंटन डिकॉक (25) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। इसके बाद रयान रिकेल्टन (33), डेविड मिलर (39*) और ट्रिस्टन स्टब्स (34*) ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में कनाडा से दिलप्रीत बाजवा (0) और युवराज समरा (12) के रूप में सलामी बल्लेबाज सस्ते में आउट हुए। इसके बाद नवनीत धालीवाल (64) और हर्ष ठाकर (32) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

मार्करम

मार्करम ने लगाया अर्धशतक 

मार्करम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 66 रन बनाए। उन्होंने कनाडा के गेंदबाजों के सामने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 32 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। टी-20 विश्व कप के इतिहास में यह मार्करम के बल्ले से निकलने वाली चौथी 50+ रन की पारी रही।

Advertisement

गेंदबाजी 

लुंगी एनगिडी ने चटकाए 4 विकेट, प्लेयर ऑफ द मैच बने

पहला ओवर करने आए एनगिडी ने पहली ही गेंद पर विपक्षी कप्तान दिलप्रीत बाजवा (0) को आउट किया। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में समरा (12) और निकोलस किर्टन (4) के विकेट लेते हुए कनाडाई टीम को बैकफुट में धकेल दिया। उन्होंने अपने आखिरी ओवर में हर्ष ठाकर (33) को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने 4 ओवर में 31 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

नवनीत धालीवाल

नवनीत धालीवाल ने लगाया अर्धशतक 

नवनीत धालीवाल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। वह 49 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने ठाकर के साथ 5वें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। उन्होंने 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33.18 की औसत और 129.33 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,261 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 70* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 10 अर्धशतक लगाए।

Advertisement