LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने UAE को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की 
दक्षिण अफ्रीका ने UAE को हराया (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने UAE को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की 

Feb 18, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 34वें मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने UAE क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 122/6 का स्कोर बनाया। जवाब में प्रोटियाज टीम ने 4 विकेट खोकर 14वें ओवर के दौरान लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती दक्षिण अफ्रीकी टीम 

UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 12 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद अलीशान शराफू (45) को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और UAE की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। दक्षिण अफ्रीका से कॉर्बिन बॉश ने 3 विकेट लिए। जवाब में कप्तान एडेन मार्करम (28) और क्विंटन डिकॉक (14) बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद रयान रिकेल्टन (30) और डेवाल्ड ब्रेविस (36) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

एनरिक नोर्खिया 

एनरिक नोर्खिया टी-20 विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले तेज  गेंदबाज बने 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया ने अपने 4 ओवर में 28 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने टी-20 विश्व कप के सभी संस्करणों को मिलाकर कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें 11.54 की औसत और 5.63 की इकॉनमी रेट के साथ 37 विकेट लिए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने हैं। बता दें कि लसिथ मलिंगा (38) सर्वाधिक विकेट वाले तेज गेंदबाज हैं।

Advertisement

कॉर्बिन बॉश

कॉर्बिन बॉश ने की प्रभावशाली गेंदबाजी, प्लेयर ऑफ द मैच बने 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने UAE के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 12 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने आर्यांश शर्मा, शोहेब खान और मुहम्मद अरफान के विकेट चटकाए। यह बॉश का टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज हुआ। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 18 मैचों में 17.55 की औसत के साथ 27 विकेट लिए हैं।

Advertisement

अंक तालिका 

दक्षिण अफ्रीका ने अपने ग्रुप के चारों मैच जीते 

दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-D के अपने सभी 4 मैच जीते। इससे पहले प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा को हराया था। दिलचस्प रूप से दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच को सुपर ओवर के जरिए जीता था। इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने सुपर-8 में प्रवेश किया है। कीवी टीम ने अपने 4 में से 3 मैच जीते हैं।

जानकारी

अलीशान शराफू अर्धशतक से चूके 

UAE के सलामी बल्लेबाज शराफू अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 15वें अर्धशतक से चूके। वह 38 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

Advertisement