LOADING...
साहिबजादा फरहान एक टी-20 विश्व कप संस्करण में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने
साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ उम्दा पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

साहिबजादा फरहान एक टी-20 विश्व कप संस्करण में 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Feb 28, 2026
10:01 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 50वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-8 मैच में शतक (100) लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने फखर जमान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए बड़ी शतकीय साझेदारी भी की। फरहान ने मौजूदा टूर्नामेंट में चौथी बार 50+ रन का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही फरहान की पारी 

फरहान ने पारी का तीसरा ओवर करने आए दिलशान मदुशंका के खिलाफ चौके और छक्के लगाते हुए अपने इरादे जाहिर किए। बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर फरहान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। निरंतर रन बटोरते हुए उन्होंने अंतिम ओवरों के दौरान 59 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 100 रन बनाकर आउट हुए।

उपलब्धि 

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने फरहान 

फरहान ने टी-20 विश्व कप 2026 में अब तक 6 पारियों में 76.60 की औसत से 383 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल है। विराट कोहली ने 2014 के संस्करण में 6 मैच खेलते हुए 106.33 की औसत से 319 रन अपने नाम किए थे। विशेष रूप से, भारत उस संस्करण के फाइनल में श्रीलंका से हारकर उपविजेता रहा था। इसके अलावा, कोहली कई टी-20 विश्व कप संस्करणों में 250+ रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

साझेदारी 

फरहान और फखर ने की रिकॉर्ड साझेदारी 

फरहान और फखर ने पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया। इससे पहले टिम साइफर्ट और फिन एलन ने UAE के विरुद्ध 175 रन (2026 में) की अटूट साझेदारी की थी। तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड जोस बटलर और एलेक्स हेल्स (170* रन बनाम भारत, 2022) के नाम पर दर्ज है।

Advertisement

जानकारी

फरहान ने इस संस्करण में चौथी बार 50+ स्कोर बनाया 

फरहान ने इस संस्करण में चौथी बार 50+ स्कोर बनाया। उनके अलावा एक संस्करण में मैथ्यू हेडन (2007), विराट कोहली (2014) और बाबर आजम (2021) भी 4 स्कोर 50+ रन के बना चुके हैं।

Advertisement