LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
हमानुल्लाह गुरबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Feb 11, 2026
03:18 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 13वें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतकीय पारी (84) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के दूसरे शतक से चूक गए। उनकी पारी के बावजूद अफगानिस्तान की टीम को दूसरे सुपर ओवर में हार मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही गुरबाज की पारी 

जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी की। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 42 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। इस बीच उन्होंने इब्राहिम जादरान (12) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी भी की।

अर्धशतक 

टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

गुरबाज टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने पूर्व विकेटकीपर शफीकुल्लाह का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि शफीकुल्लाह ने 2014 के संस्करण में हांगकांग के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस सूची में तीसरे खिलाड़ी भी गुरबाज हैं। बता दें कि गुरबाज ने 2024 में युगांडा के खिलाफ मैच में 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

Advertisement

करियर 

शानदार रहा है गुरबाज का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

गुरबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज सितंबर 2019 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। वह अब तक 85 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 26.47 की औसत और 135.54 की स्ट्राइक रेट से 2,250 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका उच्चतम स्कोर 100 रन का रहा है। वह विकेट के पीछे भी 50 से अधिक शिकार अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

आंकड़े 

टी-20 विश्व कप में गुरबाज का प्रदर्शन 

टी-20 विश्व कप में गुरबाज ने अब तक 18 मैच खेले हैं, जिसमें 30.27 की औसत और 132.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 545 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 36 छक्के लगा चुके हैं। वह इससे पहले 2021, 2022 और 2024 संस्करणों में भी खेल चुके हैं।

Advertisement