LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी खिताबी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की बधाई दी है

टी-20 विश्व कप 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को दी खिताबी जीत की बधाई

Mar 08, 2026
11:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार रात को टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 96 रन से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद पूरा देश खुशी में झूम रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को इस यादगार जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है।

बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने इस तरह दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 'चैंपियन! ICC पुरुष टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!'

जीत

भारत ने इस तरह दर्ज की जीत

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) के अर्धशतकों की बदौलत 255/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कीवी टीम टिम साइफर्ट (52) के अर्धशतक के बाद भी 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement