टी-20 विश्व कप 2026: फिलिप सॉल्ट ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 42वें और सुपर-8 चरण के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (62) खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां और श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 36 गेंदों में पूरा किया। यह उनके टी-20 विश्व कप करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। उनकी पारी से ही इंग्लिश टीम सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही।
बल्लेबाजी
कैसी रही सॉल्ट की पारी और साझेदारी?
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसे 16 रन पर ही पहला झटका लग गया। इस दौरान सॉल्ट ने एक छोर संभाले रखा और छोटी-छोटी साझेदारियां कर स्कोर को आगे बढ़ाया। उन्होंने कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह छठे विकेट के रूप में 106 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदों 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
करियर
कैसा रहा है सॉल्ट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
सॉल्ट ने साल 2022 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 57 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 53 पारियों में 36.38 की औसत और 166.50 की स्ट्राइक रेट से 1,710 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक के अलावा 4 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 141 रन का रहा है। वह अब तक 6 बार नाबाद भी रहे हैं।