LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान बनाम USA मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
अपना पहला मैच जीत चुकी है पाकिस्तानी टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान बनाम USA मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 09, 2026
09:50 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 12वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सामना USA क्रिकेट टीम से 10 फरवरी को होगा। सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को हराया था, जबकि USA को अपने पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ये मुकाबला खेला जाएगा। आइए मैच से जुड़ी अहम बातों को जानते हैं।

हेड-टू-हेड 

पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में हरा चुका है USA

टी-20 विश्व कप 2024 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी, जिसमें USA ने सुपर ओवर के जरिए जीत दर्ज की थी। ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। पाकिस्तान से बाबर आजम ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए थे। जवाब में USA ने भी पूरे ओवर खेलने के बाद 3 विकेट खोकर 159 रन ही बनाए थे और आखिर में सुपर ओवर से मैच जीता था।

पाकिस्तान 

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की टीम 

पाकिस्तानी टीम को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था। बाबर आजम समेत पाकिस्तानी टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया था। ऐसे में बाबर अच्छी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करने का प्रयास करेंगे। संभावित एकादश: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, और अबरार अहमद।

Advertisement

USA 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है USA की टीम 

USA के प्रमुख तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर बेहद महंगे साबित हुए थे। वह भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में कोई विकेट भी नहीं ले सके थे। USA की टीम अपने इस गेंदबाज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। संभावित एकादश: एंड्रीज गॉस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, और सौरभ नेत्रवलकर।

Advertisement

पिच रिपोर्ट 

कैसी रहती है सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच?

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड की पिच में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। ऐसे में दोनों टीमों को अपनी अंतिम एकादश तय करने से पहले पिच की स्थिति का अच्छी तरह आकलन करना होगा। इस पिच पर स्पिनरों की अहम भूमिका रहने की संभावना है। यहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150+ रन के स्कोर पर भी रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

जानकारी

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 10 फरवरी को कोलंबो में कुछ बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा ने 31 गेंदों में 47 रन की उपयोगी पारी खेली थी। उनके ऊपर पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। सलमान मिर्जा ने अपने पिछले मुकाबले में 24 रन देते हुए 3 सफलताएं मिली थी। अमेरिका के तेज गेंदबाज वान शल्कविक ने भारत के विरुद्ध अपने पिछले मुकाबले में 4 विकेट लिए थे। वह पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कठिन परीक्षा ले सकते हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

पाकिस्तान और USA के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में शाम 7बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement