LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड बनाम UAE मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
अपना पहला मैच जीत चुकी है न्यूजीलैंड (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

टी-20 विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड बनाम UAE मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 09, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 11वें मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना UAE क्रिकेट टीम से 10 फरवरी को होगा। कीवी टीम ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ जीत दर्ज की थी और मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली UAE की टीम पलटवार के इरादे से उतरेगी। आइए मैच से जुड़ी अहम बातों को जानते हैं।

न्यूजीलैंड 

ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में टिम साइफर्ट ने अर्धशतक लगाया था। वह फिन एलन के साथ पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन विपक्षी बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछते हुए नजर आ सकते हैं। संभावित एकादश: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

जानकारी

न्यूजीलैंड को 1 मैच में हरा चुकी है UAE की टीम

अब तक दोनों टीमें 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने हुई थी, जिसमें से न्यूजीलैंड ने 2 और UAE ने एक मैच जीता है। यह 2023 में दोनों देशों के बीच दुबई में टी-20 सीरीज खेली गई थी।

Advertisement

UAE 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है UAE 

UAE की टीम को अपने कप्तान मुहम्मद वसीम से उम्दा बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 36.77 की औसत के साथ 3,200 से अधिक रन बना चुके हैं। वह टी-20 विश्व कप 2022 में भी खेले थे। संभावित एकादश: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, मयंक कुमार, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, और मुहम्मद जवादुल्लाह।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 10 फरवरी को चेन्नई में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

पिच रिपोर्ट 

कैसा रहेगा चेन्नई की पिच का मिजाज?

चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यहां बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं। ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement