LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: मोहम्मद नबी पर अंपायर का फैसला न मानने पर लगा जुर्माना
नबी पर अंपायर का फैसला न मानने पर जुर्माना (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: मोहम्मद नबी पर अंपायर का फैसला न मानने पर लगा जुर्माना

Feb 12, 2026
02:13 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस शिकस्त के बाद अफगान टीम के लिए एक और बुरी खबर है। दरअसल, अफगानिस्तान के प्रमुख ऑलराउंडर मोहम्मद नबी पर मैच के दौरान अंपायर का फैसला न मानने के लिए जुर्माना लगाया गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

जुर्माना 

नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया 

यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई, जब नबी की अंपायरों से गेंदबाज लुंगी एनगिडी के रिस्ट बैंड को लेकर काफी देर तक बहस हुई। अंपायर के फैसले पर एतराज जताते हुए नबी ने ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 का उल्लंघन किया। इस अपराध के चलते नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना तय किया गया है। इसके बाद नबी ने अपनी गलती स्वीकार की है।

नबी 

नबी को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया 

ICC ने गुरुवार (12 फरवरी) को एक रिलीज में कहा कि नबी ने गलती मान ली और एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट द्वारा बताई गई सजा को मान लिया। ICC के नियमों के मुताबिक, जब कोई भी खिलाड़ी अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ती। उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है क्योंकि यह 24 महीने के समय में उनकी पहली गलती थी।

Advertisement