LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: मैट रेनशॉ ने जड़ा अपना पहला अर्धशतक, टीम को मिली हार
मैट रेनशॉ ने अच्छी पारी खेली (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: मैट रेनशॉ ने जड़ा अपना पहला अर्धशतक, टीम को मिली हार

Feb 13, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 19वें मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 65 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, हालांकि, इस शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। टी-20 विश्व कप में उनके बल्ले से निकला यह पहला अर्धशतक भी रहा। ऐसे में आइए रेनशॉ की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही रेनशॉ की पारी और साझेदारी 

रेनशॉ ने 44 गेंदों का सामना किया और 65 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 147.73 की रही। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 59 गेंदों में 77 रन की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल 32 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 1 चौका और 1 छक्का निकला। अन्य बल्लेबाजों ने रेनशॉ का साथ नहीं निभाया। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 146 रन ही बना पाई।

करियर

ऐसा रहा है रेनशॉ का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

रेनशॉ ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 24 की औसत और 121.21 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में रेनशॉ के बल्ले से 37 रन निकले थे।

Advertisement

इतिहास

टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया

टी-20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों मैच में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है। 2007 के टी-20 विश्व कप में खेले गए ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 138 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उस मैच में ब्रेंडन टेलर ने नाबाद 60 रन की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement