टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद स्वदेश लौटेंगे मैट हेनरी, जानिए कारण
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-8 के मैच के बाद स्वदेश लौटेंगे। दरअसल, हेनरी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, और इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड लौटने की योजना बनाई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने भी उनकी इस छुट्टी का समर्थन किया है। कीवी टीम के कोच रॉब वाल्टर हेनरी ने इस बात की पुष्टि की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बयान
क्या सेमीफाइनल के लिए उपलब्ध होंगे हेनरी?
कीवी कोच वाल्टर ने कहा, "सबसे पहले हम सब मैट और होली के होने वाले दूसरे बच्चे को लेकर बहुत खुश हैं। यह उनके परिवार के लिए बहुत खास पल है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब होती है, तो हेनरी वापसी कर सकते हैं। बता दें कि सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को होने हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Exciting time for the Henry whānau!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 27, 2026
Full story | https://t.co/WKsBuyFg35#T20WorldCup #NZvENG pic.twitter.com/lowWlhvsn1
सेमीफाइनल
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी न्यूजीलैंड की टीम?
न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना था, जो बारिश के कारण बेनतीजा रहा और दोनों टीमों के एक-एक अंक मिले थे। इसके बाद कीवी टीम ने श्रीलंका को 61 रन से हराया था। अब अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड को हराने में कामयाब होती है तो सीधे ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। इस मैच को हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम को अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।