टी-20 विश्व कप 2026: मार्को यानसन ने पहली बार लिया 4 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 24वें मकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्को यानसन ने 4 विकेट चटकाए। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला 4 विकेट हॉल रहा। उनकी शानदार गेंदबाजी के ही कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली पारी में 175/7 का स्कोर बना पाई। कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। ऐसे में आइए यानसन की गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही यानसन की गेंदबाजी
यानसन ने अपने कोटे के 4 ओवर में 40 रन खर्च कर के 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 10 की रही। इस खिलाड़ी ने टिम सेफर्ट (13), फिन एलन (31), रचिन रविंद्र (13) और मार्क चैपमैन (48) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर के रख दिया। उनके अलावा लुंगी एनगिडी, केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को 1-1 सफलता मिली।
विश्व कप
टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है यानसन का प्रदर्शन
यानसन ने टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला साल 2024 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 12 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 23.21 की औसत से 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.52 की रही है। अब उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/40 का हो गया है। 16वीं बार दक्षिण अफ्रीका के किसी गेंदबाज ने टी-20 विश्व कप में 4 विकेट हॉल लिया है।
करियर
ऐसा रहा है यानसन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
यानसन ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 27 मुकाबले खेले हैं और इसकी 27 पारियों में 29.55 की औसत और 8.64 की इकॉनमी रेट से 29 विकेट चटकाए हैं। यानसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला ही मुकाबला खेला और 4 विकेट हॉल ले लिए। अफगानिस्तान के खिलाफ भी यानसन ने 2 मैच में 4 विकेट चटकाए हैं।