LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जुनैद सिद्दीकी ने झटका पहला 5 विकेट हॉल, हासिल की खास उपलब्धि
UAE क्रिकेट टीम के जुनैद सिद्दीकी ने पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है

टी-20 विश्व कप 2026: जुनैद सिद्दीकी ने झटका पहला 5 विकेट हॉल, हासिल की खास उपलब्धि

Feb 13, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल रहा है। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत ही कनाडा की टीम मैच में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई और फिर आखिर में बड़े स्कोर से दूर रह गई। आइए जुनैद की गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही जुनैद की गेंदबाजी?

जुनैद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम को 14 रन के कुल स्कोर पर दिलप्रीत बाजवा (11) के रूप में पहला झटका देते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने युवराज सामरा (5), हर्ष ठाकर (50), श्रेयस मोव्वा (21) और साद बिन जफर (5) को भी अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 35 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की।

उपलब्धि

UAE के लिए 5 विकेट झटकने वाले तीसरे गेंदबाज

जुनैद टी-20 अंतरराष्ट्रीय में UAE के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले अहमद राजा (5/19 बनाम नेपाल, 2022) और जुहैब जुबैर (5/21 बनाम नाईजीरिया, 2025) यह कारनामा का चुके हैं। इसी तरह जुनैद टी-20 विश्व कप में एसोसिएट देश की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी बने हैं। यह रिकॉर्ड नीदरलैंड क्रिकेट टीम के गेदाबज एहसान मलिक (5/19 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2014) के नाम दर्ज है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है जुनैद का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

जुनैद ने 2019 में ओमान के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 88 पारियों में 20.47 की औसत और 7.64 की इकॉनमी रेट के साथ 122 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इस मैच में आया है। बता दें कि सिद्दीकी UAE की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 31 पारियों में 93 रन भी बनाए हैं।

Advertisement