LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: पैट कमिंस के बाद अब जोश हेजलवुड भी हुए टूर्नामेंट से बाहर
टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर हुए जोश हेजलवुड (तस्वीर: फाइल)

टी-20 विश्व कप 2026: पैट कमिंस के बाद अब जोश हेजलवुड भी हुए टूर्नामेंट से बाहर

Feb 06, 2026
12:09 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनसे पहले चोट के कारण ही पैट कमिंस को भी टीम से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में अब कंगारू टीम की गेंदबाजी कमजोर हो गई है। राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने हेजलवुड के टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि की है।

परेशानी

हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं हेजलवुड

12 नवंबर को शेफील्ड शील्ड में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के बाद से हेजलवुड कोई मैच नहीं खेले हैं। इसके बावजूद उन्हें विश्व कप दल में शामिल किया गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका पहुंचने के बाद भी वह सिडनी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। हालांकि, अब डोडेमाइड ने साफ कर दिया है कि हेजलवुड की वापसी अभी दूर है और उनकी फिटनेस प्रक्रिया तेज करना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया गया है।

बयान

डोडेमाइड ने क्या दिया बयान?

डोडेमाइड ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि हेजलवुड सुपर-8 चरण के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन अब संकेत हैं कि उन्हें अभी और समय लगेगा। हम तुरंत कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं करेंगे और जरूरत के अनुसार बाद में फैसला लेंगे।" हेजलवुड के बाहर होने से पहले 31 जनवरी को पीठ की चोट से जूझ रहे पैट कमिंस को भी पूरी तरह ठीक न होने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में यह टीम के लिए झटका है।

Advertisement

गेंदबाजी

वर्तमान में कैसी है ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अनुसार, फिलहाल टीम के पास जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस के रूप में पूरी तरह फिट दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं। ट्रैवलिंग रिजर्व सीन एबॉट को बाद में टीम में शामिल किया जा सकता है। इसी तरह नाथन एलिस भी चोट से उभर रहे हैं, लेकिन उनका पहला मैच खेलना संदिग्ध है। टिम डेविड और नाथन एलिस ग्रुप स्टेज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि स्पिनर एडम जैम्पा को फिट घोषित कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी

टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंतिम 15 सदस्यीय टीम

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 विश्व कप टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

Advertisement