LOADING...
टी-20 क्रिकेट: वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन? 
जसप्रीत बुमराह शानदार लय में है (फाइल तस्वीर)

टी-20 क्रिकेट: वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन? 

Mar 04, 2026
09:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें अब सेमीफाइनल-2 पर टिकी हुई हैं, जहां इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ंत में फाइनल का टिकट दांव पर होगा। इस बड़े मुकाबले में सबकी नजरें तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी। मौजूदा लय को देखते हुए उनसे एक बार फिर शुरुआती झटके दिलाने की उम्मीद है। बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाने वाले बुमराह इस अहम मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर भारत को खिताबी जंग के एक कदम और करीब पहुंचाना चाहेंगे।

स्टेडियम

वानखेड़े स्टेडियम में ऐसे हैं बुमराह के आंकड़े 

बुमराह का मुंबई के वानखेड़े मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने यहां 51 टी-20 मुकाबले खेले हैं और 21.13 की औसत से कुल 67 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट और एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यहां 4 मेडन ओवर भी डाले हैं। भारत के लिए उन्होंने यहां सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला है, जिसमें 4 ओवर में 1/42 का प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन 

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2017 में खेला था। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 9.11 की शानदार औसत के साथ 9 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.34 की रही है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्र्दर्शन 3/14 का रहा है। बुमराह ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा विकेट (20) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।

Advertisement

जानकारी

टी-20 विश्व कप 2026 में ऐसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन 

बुमराह ने इस विश्व कप में 6 पारियों में 14 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 6.30 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। भारत के लिए उनसे ज्यादा विकेट (12) सिर्फ वरुण चक्रवर्ती ने लिए हैं।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है बुमराह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

बुमराह ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 93 मुकाबले खेले हैं और इसकी 90 पारियों में 18.44 की औसत से 116 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.53 की रही है। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/7 का रहा है। वह एक बार भी अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 5 विकेट हॉल या 4 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं।

Advertisement