LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल, मौसम विभाग की चेतावनी
भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर है बारिश का साया

टी-20 विश्व कप 2026: भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल, मौसम विभाग की चेतावनी

Feb 13, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला निर्धारित है। इस महामुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को इंतजार है। हालांकि, अब इस मुकाबले पर संकट के बादल छा गए हैं। दरअसल, यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा, लेकिन वहां की मौसम विभाग ने बारिश की आशंक जताते हुए लोगों से मौसम की स्थित पर नजर रखने को कहा है।

चेतावनी

मौसम विभाग ने क्या जारी की चेतावनी?

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव प्रणाली विकसित हो सकती है। ऐसे में लोगों से आधिकारिक पूर्वानुमानों और अपडेट पर नजर रखने का आग्रह किया गया है। यह चेतावनी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर काफी अहम हो गई है। इसी तरह इस मौसम का असर 16 फरवरी को कैंडी में श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच पर भी पड़ सकता है।

चिंता

प्रशंसकों और आयोजकों की बढ़ी चिंता

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और प्रसारकों के लिए भारत-पाकिस्तान मुकाबला राजस्व और व्यूअरशिप के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर, बारिश के कारण ओवरों की संख्या कम होती है या मैच रद्द होता है, तो इसका सीधा असर ग्रुप अंकतालिका पर पड़ेगा। वर्तमान परिस्थितियों में दर्शक और आयोजक केवल बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल, भारतीय टीम दो मेचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है।

Advertisement