LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: लगातार 10वीं जीत हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए मैच का प्रीव्यू
भारतीय टीम लगातार 10वीं जीत हासिल करना चाहेगा (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: लगातार 10वीं जीत हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए मैच का प्रीव्यू

Feb 11, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना नामीबिया क्रिकेट टीम से होगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हारी थी। इसके बाद टीम ने लगातार 9 मुकाबले जीते हैं। इस विश्व कप कप में भारत ने पहला मैच USA के खिलाफ जीता था। नामीबिया अपना पहला मैच हार चुकी है। ऐसे में आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

जानकारी

सिर्फ 1 मैच में आमने-सामने हुई है दोनों टीमें 

भारत और नामीबिया के बीच सिर्फ 1 टी-20 मैच 2021 में खेला गया था। उस मैच में भारत को 9 विकेट से जीत मिली थी। नामीबिया ने 132/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने केवल 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

टीम

ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन 

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दूसरे मुकाबला से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, वहीं जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही है। संभावित एकादश: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती।

Advertisement

प्लेइंग इलेवन 

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर 

नामीबिया को अपने पहले मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कुछ खास नहीं रही थी। भारत के खिलाफ अगर टीम को जीतना है तो उन्हें दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। संभावित एकादश: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीशर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हाइंगो।

Advertisement

पिच

ऐसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच 

ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहां की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी यहां अच्छा रहता है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

जानकारी

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 

एक्यूवेदर के अनुसार, 12 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

सूर्यकुमार ने पिछले 10 मैचों में 360 रन बनाए हैं। हार्दिक पिछले मैच में असफल रहे थे। वह एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। नामीबिया से फ्रायलिंक ने पिछले 10 मैचों में 268 रन बनाए हैं। इरास्मस 10 मैचों 268 रन बनाने में सफल रहे हैं। वरुण ने 8 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार अर्शदीप ने 9 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

भारत और नामीबिया के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement