LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जसप्रीत बुमराह का वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
जसप्रीत बुमराह शानदार लय में हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप 2026: जसप्रीत बुमराह का वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Feb 28, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच बेहद अहम मुकाबला 1 मार्च, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। ऐसे दबाव भरे मुकाबले में भारत की जीत की उम्मीदें जसप्रीत बुमराह पर काफी हद तक टिकी होंगी, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार गेंदबाजी की है।

आंकड़े 

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसे हैं बुमराह के आंकड़े 

बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में खेला था। आखिरी बार वह 2018 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 20.25 की शानदार औसत के साथ 8 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.10 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/20 का रहा है। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (20) लिए हैं।

विश्व कप

2016 के सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे बुमराह

बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 विश्व कप में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है, जो 2016 संस्करण का सेमीफाइनल था। उन्होंने क्रिस गेल को 5 रन पर आउट किया था। हालांकि, इसके बाद बुमराह थोड़े महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 42 रन खर्च किए। वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। वेस्टइंडीज ने लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया।

Advertisement

टूर्नामेंट

टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन 

बुमराह 4 टी-20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनकी औसत 14 की रही है। उन्होंने इस दौरान 5.47 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। मौजूदा विश्व कप में उन्होंने 5 पारियों में 12.85 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। 2024 टी-20 विश्व कप में भारत को खिताब जिताने में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 8.27 की औसत से 15 विकेट झटके थे।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है बुमराह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

बुमराह ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 92 मुकाबले खेले हैं और इसकी 89 पारियों में 18.45 की औसत से 114 विकेट लिए हैं। वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/7 का रहा है। साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 9 पारियों में 11 विकेट लिए हैं।

Advertisement