LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: हर्षित राणा टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर, जानिए कारण
हर्षित राणा टी-20 विश्व कप 2026 से हो सकते हैं बाहर

टी-20 विश्व कप 2026: हर्षित राणा टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर, जानिए कारण

Feb 06, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को USA क्रिकेट टीम से होगा। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा जोड़ों के दर्द के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़े हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में वह चोटिल हो गए थे। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी स्पष्ट किया है कि उनकी हालत काफी खराब है।

बयान

सूर्यकुमार ने क्या दिया बयान?

PTI के अनुसार सूर्यकुमार ने कहा, "हर्षित राणा अभी पूरी तरह से विश्व कप से बाहर नहीं हुए हैं। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है।" इस बयान के बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि हर्षित टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। शुरुआती जांच में उनके दाहिने घुटने में सूजन, गति में रुकावट और पार्श्व जोड़ रेखा में सूजन पाई गई। बाद में स्कैन से पार्श्व मेनिस्कस में चोट की पुष्टि हुई है।

चोट

हर्षित को कैसे लगी थी चोट?

हर्षित को यह चोट 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान लगी थी। उन्हें रनअप से 2 बार पीछे हटने के बाद अपना गेंदबाजी स्पेल बीच में ही छोड़ना पड़ा था। वह घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर गए थे। उन्होंने एक ओवर फेंका था जिसमें 16 रन खर्च किए थे। डॉ दिनशॉ परदीवाला से परामर्श के बाद उन्हें ऑपरेशन की की सलाह दी गई थी। ऐसे में उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है।

Advertisement

मौका

हर्षित की जगह किसे मिलेगा मौका?

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, अब तक सामने आ रही रिपोर्ट के आधार पर हर्षित का टूर्नामेंट से बाहर होना तय माना जा रहा है। ऐसे में सिराज का टीम में शामिल होना भी पक्का है। बता दें कि हर्षित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement