LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
टी-20 विश्व कप 2026 में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 08, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का 9वां मुकाबला सोमवार (9 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह ग्रुप-D का दूसरा मुकाबला होगा। एडेन मार्करम की कप्तानी में प्रोटियाज टीम जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी। इसी तरह दिलप्रीत बाजवा की कप्तानी वाली कनाडा टीम उलटफेर करना चाहेगी। ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका को अपने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। इसी तरह कप्तान मार्करम भी दमदार पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी की बागडोर कगिसो रबाडा और मार्को यानसन के हाथों में होगी। दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसेन, लूंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, केशव महाराज।

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है कनाडा की टीम

कनाडा को कप्तान बाजवा और उनके सलामी साझेदार युवराज सामरा की जोड़ी से टीम को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद रहेगी। नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन और श्रेयस मोव्वा मध्य क्रम को मजबूती देना चाहेंगे। गेंदबाजी में साद बिन जफर और कलीम सना पर नजरें होंगी। कनाडा की संभावित एकादश: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना।

Advertisement

पिच

कैसा रहता है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच हो सकता है।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 9 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

डिकॉक ने पिछले 9 मैचों में 193.52 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं। मार्करम ने 7 मैचों में 213 रन अपने नाम किए हैं। कनाडा से युवराज ने पिछले 10 मैचों में 334 रन बनाए हैं। ठाकेर 9 मैचों 171 रन बनाने में सफल रहे हैं। कार्बिन बॉश ने 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार कलीम 8 मैचों में 16 विकेट चटका चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement