LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
टी-20 विश्व कप 2026 में स्कॉटलैंड से मुकाबला करने उतरेगी वेस्टइंडीज टीम (तस्वी: फाइल)

टी-20 विश्व कप 2026: स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 06, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का दूसरा मुकाबला शनिवार (7 फरवरी) को स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। यह ग्रुप-C का पहला मुकाबला होगा। शाई होप की कप्तानी में कैरेबियन टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इसी तरह रिचर्ड बेरिंगटन के नेतृत्व में स्कॉटलैंड टीम उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी। आइए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

एकमात्र मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दर्ज की है जीत

टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है और उसमें अप्रत्याशित रूप से स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी है। यह मुकाबला ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था। ऐसे में स्कॉटलैंड के पास एक मनावैज्ञानिक बढ़त रहेगी और वह फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी। इसी तरह वेस्टइंडीज टीम पुरानी हार का बदला लेने का प्रयास करेगी।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी। स्कॉटलैंड की संभावित एकादश: जॉर्ज मंसी, मैथ्यू एच क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल ए जोंस, रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), ब्रैंडन मैकमुलन, माइकल ए लीस्क, टॉम ब्रूस, मार्क वॉट, सफयान शरीफ, ब्रैडली व्हील, क्रिस ग्रीव्स।

Advertisement

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे। शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल मध्य क्रम में टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे। तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे। वेस्टइंडीज की संभावित एकादश: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।

Advertisement

निगाहें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

जॉर्ज मुंसी ने पिछले 10 मैचों में 150.25 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। ब्रैंडन मैकमुलन ने 10 मैचों में 266 रन अपने नाम किए हैं। वेस्टइंडीज से हेटमायर ने पिछले 6 मैचों में 233 रन बनाए हैं। किंग 6 मैचों 177 रन बनाने में सफल रहे हैं। लीस्क ने 6 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार होल्डर 6 मैचों में 4 विकेट चटका चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement