टी-20 विश्व कप 2026: क्या इंग्लैंड को चुनौती दे पाएगी स्कॉटलैंड की टीम? जानिए जरूरी बातें
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 23वें मैच में शनिवार (14 फरवरी) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम से होना है। इंग्लैंड पिछले मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार की निराशा को भुलाकर जीत दर्ज करना चाहेगी। स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ मिली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इससे पहला खेला गया एकमात्र मुकाबला अनिर्णित रहा था। आइए मैच से जुड़ी अहम बातों को जानते हैं।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद भी इंग्लिश टीम में बदलाव की उम्मीद कम है। टीम को अपने सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर से बेहतर पारी की उम्मीद रहेगी। इसी तरह कप्तान हैरी ब्रूक मध्यक्रम में बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे। गेंदबाजी की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद।
संयोजन
इस संयोजन के साथ उतर सकती है स्कॉटलैंड टीम
जॉर्ज मुंसी ने इटली के खिलाफ 24 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों से 84 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। माइकल लीस्क ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ भी वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। स्कॉटलैंड संभावित एकादश: जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ।
पिच
कैसा होगा पिच का मिजाज?
ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन का रहा है।
जानकारी
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर के अनुसार, 14 फरवरी को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच आराम से देखने को मिलेगा।
नजरें
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
सॉल्ट ने पिछले 9 मैचों में 284 रन बनाए हैं। ब्रूक ने 8 मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 224 रन अपने नाम किए हैं। स्कॉटलैंड से मुंसी ने 10 मैचों में 352 रन बनाए हैं। मैकमुलेन 10 मैचों 243 रन बनाने में सफल रहे हैं। आदिल ने 8 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार लीस्क ने 8 मैचों में 14 विकेट चटका चुके हैं। ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।