LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले से होगा टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज (तस्वीर: फाइल)

टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 06, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज शनिवार (7 फरवरी) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच मुकाबले के साथ होगा। यह ग्रुप-A का पहला मुकाबला होगा। आघा सलमान की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इसी तरह स्कॉट एडवर्ड्स के नेतृत्व में नीदरलैंड टीम भी उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट में सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। ऐसे में आइए इस मुकाबले के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

नीदरलैंड के खिलाफ भारी है पाकिस्तान का पलड़ा

टी-20 प्रारूप में पाकिस्तान का नीदरलैंड के खिलाफ दबदबा रहा है। दोनों के बीच इस प्रारूप में अब तक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं और इन दोनों में ही पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थानों पर खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। ऐसे में यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा है।

टीम

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसी तरह कप्तान आघा सलमान और बाबर आजम मध्य क्रम में बड़ी पारी खेलकर टूर्नामेंट की बेहतर शुरुआत करना चाहेंगे। गेंदबाजी की बागडोर शाहीन शाह अफरीदी और अबरार अहम के कंधों पर होगी। पाकिस्तान की संभावित एकादश: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, आघा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

Advertisement

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है नीदरलैंड टीम

नीदरलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मैक्स ओडॉड और विक्रमजीत सिंह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। माइकल लेविट और कप्तान एडवर्ड्स पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। तेज गेंदबाजी की अगुवाई पॉल वैन मीकेरेन करेंगे और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। नीदरलैंड की संभावित एकादश: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, माइकल लेविट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे।

Advertisement

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

सैम अयूब ने पिछले 10 मैचों में 136.22 की स्ट्राइक रेट से 267 रन बनाए हैं। कप्तान सलमान ने 10 मैचों में 260 रन अपने नाम किए हैं। नीदरलैंड से लेविट ने पिछले 7 मैचों में 278 रन बनाए हैं। ओडॉड 9 मैचों 275 रन बनाने में सफल रहे हैं। अबरार ने 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार मेर्वे 6 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement