टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराते हुए सेमीफाइनल में किया प्रवेश
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 45वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164/9 का स्कोर बनाया, जिसमें साहिबजादा फरहान का अर्धशतक (63) शामिल रहा। जवाब में इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रूक की पारी (100) की मदद से 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सैम अयूब (7) और सलमान आगा (5) जल्दी आउट हुए। इसके बाद फरहान ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 37 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। अंत में शादाब खान (23) की बदौलत पाकिस्तान ने सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में इंग्लैंड को फिल सॉल्ट (0), जोस बटलर (8), और जैकब बेथल (8) के रूप में शुरुआती झटके लगे। संकट की घड़ी में ब्रूक और विल जैक्स (28) ने संघर्षपूर्ण पारी खेलकर जीत दिलाई।
फरहान
फरहान ने लगाया अर्धशतक
फरहान ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अर्धशतक लगाया। वह 45 गेंदों में 63 रन बनाकर जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इस बीच फरहान ने फखर जमान के साथ मिलकर 49 रन की साझेदारी की। फरहान टी-20 विश्व कप 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5 पारियों में 70.75 की औसत और 158.10 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन बनाए हैं।
ब्रूक
जोरदार रही ब्रूक की शतकीय पारी
नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रूक ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए टीम को संकट से निकाला। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बटोरते हुए 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक साबित हुआ। वह 51 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए। वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने।
अफरीदी
अफरीदी पाकिस्तान से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने
शाहीन अफरीदी ने 30 रन देते हुए 4 विकेट लिए। अफरीदी ने विकेटों के मामले में हारिस रऊफ को पीछे छोड़ा। बता दें कि रऊफ ने 94 मैचों में 21.10 की औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट के साथ 133 विकेट ले चुके हैं। अफरीदी अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के 11वें सबसे ज्यादा विकेट (135) लेने वाले गेंदबाज हैं। इनके अलावा सिर्फ शादाब खान ऐसे पाकिस्तानी गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में 100 से अधिक विकेट चटकाए हैं।