LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: दीपेंद्र सिंह ऐरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक
दीपेंद्र सिंह ऐरी ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: दीपेंद्र सिंह ऐरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

Feb 17, 2026
10:39 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 33वें मैच में नेपाल क्रिकेट टीम ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में नेपाल ने जीत के लिए मिले 171 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल किया। इस जीत में दीपेंद्र सिंह ऐरी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने मैच में अर्धशतकीय पारी (50*) खेली। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही एरी की पारी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने जब 87 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब दीपेंद्र क्रीज पर पर आए। उन्होंने दबाव की परिस्थिति में तेज रन गति से बल्लेबाजी की और सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 217.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने गुलशन (24*) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी भी की।

प्रदर्शन 

मौजूदा टी-20 विश्व कप में दीपेंद्र सिंह ऐरी का प्रदर्शन 

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर दीपेंद्र ने टी-20 विश्व कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 पारियों में 56.33 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 169 रन बनाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। वह इस संस्करण में अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके स्कोर क्रमशः 44, 17, 58 और 50* रन के रहे।

Advertisement

लेखा-जोखा 

नेपाल ने 7 विकेट से जीता मैच 

जॉर्ज मुन्से (27) और माइकल जोन्स (71) ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। अच्छी शुरुआत के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम आखिरी ओवरों के दौरान तेजी से रन बटोरने में नाकाम रही। स्कॉटलैंड ने 170/7 का स्कोर बनाया। जवाब में कुशल भुर्तेल (43) और आसिफ शेख (33) ने उम्दा शुरुआत की। इसके बाद दीपेंद्र (50*) और गुलशन झा (24*) ने जीत दिलाई।

Advertisement