LOADING...
क्या टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार UAE को हरा पाएगी कनाडा? जानिए जरुरी बातें
UAE का रिकॉर्ड कनाडा के खिलाफ कमाल का है (फाइल तस्वीर)

क्या टी-20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार UAE को हरा पाएगी कनाडा? जानिए जरुरी बातें

Feb 12, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मुकाबले में कनाडा क्रिकेट टीम का सामना UAE क्रिकेट टीम से होगा। ये ग्रुप-D का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी UAE को हराने में सफल नहीं हो पाई है। इस विश्व कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं। ऐसे में आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हेड-टू-हेड

कनाडा के खिलाफ UAE का पलड़ा रहा है भारी 

टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मुकाबलों में UAE को जीत मिली है। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच साल 2019 में मुकाबला हुआ था। उसे UAE ने 14 रन से अपने नाम किया था। टी-20 विश्व कप 2026 में UAE को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी। वहीं, कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार मिली।

एकादश

ये हो सकती है कनाडा की प्लेइंग इलेवन 

कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी। नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे। संभावित एकादश: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मूव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हाइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल।

Advertisement

एकादश 

ऐसी हो सकती है UAE की प्लेइंग इलेवन 

UAE के गेंदबाजों का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में बेहद खराब रहा था। टीम 1 विकेट भी हासिल नहीं कर पाई थी। 174 रन का लक्ष्य कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया था। ऐसे में UAE के गेंदबाज कनाडा के खिलाफ प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। संभावित एकादश: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान।

Advertisement

पिच

ऐसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहां की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी यहां अच्छा रहता है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

जानकारी

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 13 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

कनाडा के युवराज ने पिछले 10 मैचों में 346 रन बनाए हैं। हर्ष ने पिछले 9 मैचों में 204 रन अपने नाम किए हैं। UAE से अलीशान ने पिछले 10 मैचों में 392 रन बनाए हैं। वसीम 9 मैचों 278 रन बनाने में सफल रहे हैं। शिवम ने 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार हैदर ने 8 मैचों में 8 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

कनाडा और UAE के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement