LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: बेन मैनेंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक 
बेन मैनेंटी ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@pankajmeen75939)

टी-20 विश्व कप 2026: बेन मैनेंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक 

Feb 16, 2026
07:41 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 29वें मैच में इटली क्रिकेट टीम के बेन मैनेंटी ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 60 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक साबित हुआ। उनकी इस पारी के बावजूद इटली को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैनेंटी ने इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही मैनेंटी की पारी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने जब 22 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब बेन मानेंटी क्रीज पर आए। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 25 गेंदों में 240.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए।

रिकॉर्ड 

इस सूची में शुमार हुए मैनेंटी

क्रिकबज के मुताबिक, मैनेंटी अब टी-20 विश्व कप के इतिहास में सहयोगी देश के बल्लेबाज के तौर पर दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (संयुक्त रूप से) जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने USA के एरॉन जोन्स (22 गेंद बनाम कनाडा, 2024) के रिकॉर्ड की बराबरी की। बता दें कि नीदरलैंड के स्टीफन मायबर्ग ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। यह किसी सहयोगी देश के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

जानकारी

टी-20 विश्व कप 2026 में मैनेंटी का प्रदर्शन 

मैनेंटी ने टी-20 विश्व कप 2026 में 3 मैचों की 2 पारियों में 56.00 की औसत और 200.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 112 रन बनाए। वह मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Advertisement