NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी भारतीय महिला टीम, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी भारतीय महिला टीम, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    भारत ने 4 में से जीते अपने 2 मैच (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    टी-20 विश्व कप 2024: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी भारतीय महिला टीम, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 15, 2024
    09:32 am

    क्या है खबर?

    महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2024 में बीते सोमवार (14 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 54 रन से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इस स्थिति में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया।

    आइए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    सफर 

    भारत ने 4 में से जीते अपने 2 मैच 

    भारतीय टीम को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन से शिकस्त मिली थी।

    इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया।

    अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 82 रन से हराया।

    अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 रन से शिकस्त मिली।

    ग्रुप-A से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

    रन 

    इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने 4 पारियों में 133.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 150 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेली।

    उनके अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

    शफाली वर्मा ने 4 पारियों में 105.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 97 रन बनाए।

    स्मृति मंधाना ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। इस सलामी बल्लेबाज ने 94.93 की स्ट्राइक रेट से कुल 75 रन अपने नाम किए।

    विकेट 

    इन गेंदबाजों ने चटकाए सर्वाधिक विकेट

    भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने उम्दा गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने 4 पारियों में 12.85 की औसत और 6 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 7 विकेट लिए। इस बीच 3/19 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

    प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने 12.85 की औसत के साथ 7 ही विकेट हासिल किए। उनकी इकॉनमी रेट 6 से कम रही।

    लेग ब्रेक गेंदबाज आशा शोभना ने 13.00 की औसत से 5 विकेट लिए।

    इतिहास 

    अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है भारतीय टीम 

    यह टी-20 विश्व कप का कुल नौवां संस्करण है और भारतीय टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है।

    भारतीय टीम ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2020 में किया था। हरमनप्रीत के ही नेतृत्व में टीम उपविजेता रही थी। तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी।

    इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 6 (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) खिताब जीते हैं।

    इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 1-1 बार विजेता रही है।

    जानकारी

    चौथी बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर हुई भारतीय टीम 

    टी-20 विश्व कप के इतिहास में यह चौथा ऐसा मौका है, जब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे पहले 2012, 2014 और 2016 संस्करणों में भी टीम ग्रुप स्टेज के बाद ही बाहर हो गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला विश्व कप टी-20
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    हरमनप्रीत कौर

    ताज़ा खबरें

    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप
    सरकार ने इलेक्ट्रिक कार निर्माण योजना के जारी किए दिशा-निर्देश, जानें खास बातें इलेक्ट्रिक कार
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला एशिया कप 2024: BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत संभालेगी कमान BCCI
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरा टी-20 मुकाबला  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, सीरीज हुई 1-1 से बराबर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी एशिया कप क्रिकेट

    महिला विश्व कप टी-20

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  टी-20 विश्व कप
    बांग्लादेश की जगह अब UAE में खेला जाएगा महिलाओं का टी-20 विश्व कप 2024 क्रिकेट समाचार
    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में कैसा रहा है भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला विश्व कप: वेस्टइंडीज को 157 रनों से हराते हुए फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट समाचार
    लगातार महिला क्रिकेट पर राज कर रही है ऑस्ट्रेलिया, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने बनाई फाइनल में जगह, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप: फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें मैच प्रीव्यू और महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार

    हरमनप्रीत कौर

    हरमनप्रीत कौर पर प्रतिबंध का खतरा, एशियाई खेलों के 2 मैचों से हो सकती हैं बाहर महिला क्रिकेट
    हरमनप्रीत कौर 2 मैचों के लिए निलंबित, लेवल-2 के तहत सजा पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    प्रतिबंध के बाद अब हरमनप्रीत कौर से बात करेंगे रोजर बिन्नी और वीवीएस लक्ष्मण- जय शाह भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत कौर ने अंपायर विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे किसी बात का अफसोस नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025