Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इन बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए सर्वाधिक रन
मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ किया है उम्दा प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इन बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए सर्वाधिक रन

Sep 06, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 में अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया। दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तानी पारी सिर्फ 55 रन पर सिमट गई और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने आसान जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान स्मृति मंधाना पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनी। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

स्मृति मंधाना 

मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाए।

मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 30 की औसत और 110.10 की स्ट्राइक रेट से कुल 316 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

इस बीच 68 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

#2 

मिताली राज 

मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा।

मिताली ने 2009-2018 में पाकिस्तान के खिलाफ 10 टी-20 मैच खेले थे, जिसकी 10 ही पारियों में उन्होंने 45.00 की औसत और 88.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 315 रन बनाए थे।

पाकिस्तानी टीम के विरुद्ध उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए, जिसमें 73* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था। वह एक पारी में बिना खाता खोले भी आउट हुई थी।

ADVERTISEMENT

#3 

हरमनप्रीत कौर 

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत भी इस सूची का हिस्सा हैं।

हरमनप्रीत ने पाकिस्तान के खिलाफ 17 मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में उन्होंने 35.42 की औसत और 84.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बनाए हैं।

इस बीच वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सकी है और 36 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

उन्होंने 2009 में इस टीम के खिलाफ पहली बार कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

ADVERTISEMENT

#4 

शफाली वर्मा 

भारतीय सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में 23.16 की औसत और 127.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 139 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 40 रन रहा है।

इनके अलावा पूनम राउत (114) और जेमिमा रोड्रिगेज (103) ही अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 100 से अधिक रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT