LOADING...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत ने कब-कब लगातार 4 या अधिक मैचों में से 1 भी नहीं जीता
खराब फॉर्म में चल रही है भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत ने कब-कब लगातार 4 या अधिक मैचों में से 1 भी नहीं जीता

Jul 08, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय खराब फॉर्म में चल रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे दौरे पर भारतीय टीम को सीरीज गंवानी पड़ी है। यह पहला ऐसा मौका है, जब भारत ने 5 टी-20 मैच खेलने के बावजूद कोई मैच नहीं जीता है। आइए उन मौकों के बारे में जानते हैं, जब भारत ने लगातार 4 या अधिक मैच खेलने के बावजूद 1 भी मैच नहीं जीता।

#1 

जून 2026- जुलाई 2026 (4 हार, 1 बेनतीजा)

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 की खिताबी जीत के बाद से अब तक 5 टी-20 मैच खेले हैं। इस बीच आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों में भारत को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर दूसरे और तीसरे टी-20 में भारत को हार मिली है और पहला टी-20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। दिलचस्प रूप से इन सभी मैचों में अय्यर ने टीम का नेतृत्व किया है।

#2 

जून 2009- दिसंबर 2009 (4 हार)

भारतीय टीम ने जून 2009 से दिसंबर 2009 तक 4 हार झेली थी। टी-20 विश्व कप 2009 में भारत को वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 मैच में हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद भारत को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी। इसके बाद दिसंबर 2009 में भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे वनडे में 6 विकेट से जीत मिली थी।

Advertisement

#3 

जुलाई 2021- अक्टूबर 2021 (4 हार)

भारतीय टीम ने 2021 में भी लगातार 4 मैचों में हार का सामना किया था। शिखर धवन की कप्तानी में भारत को श्रीलंका दौरे पर 1-2 से हार मिली थी। टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप में भारत के विरुद्ध पहली जीत थी। इसके बाद अगले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार मिली थी।

Advertisement