LOADING...
टी-20 क्रिकेट: निकोलस पूरन ने तोड़ा छक्कों के मामले में क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड
निकोलस पूरन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: फाइल एक्स/@CPL)

टी-20 क्रिकेट: निकोलस पूरन ने तोड़ा छक्कों के मामले में क्रिस गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड

Sep 01, 2024
01:58 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने क्रिस गेल का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरन अब टी-20 क्रिकेट के 1 कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कैरेबियन प्रीमियल लीग (CPL) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए पूरन ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सेंट किट्स पैट्रियट्स और नेविस के खिलाफ 97 रन की पारी खेली।

रिकॉर्ड

गेल का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

साल 2015 में गेल ने टी-20 क्रिकेट में 135 छक्के लगाए थे। पूरन के अब तक साल 2024 में 139* छक्के लगा दिए हैं। सूची में तीसरे, चौथे, 5वें और छठे स्थान पर भी गेल ही हैं। उन्होंने 2012 में 121, 2011 में 116, 2016 में 112 और साल 2017 में 101 छक्के लगाए थे। साल 2019 में आंद्रे रसेल के बल्ले से भी 101 छक्के निकले थे। गेल ने 2013 में टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में 100 छक्के जड़े थे।

पारी

कैसी रही  पूरन की पारी?

पूरन ने 43 गेंदों का सामना किया और 97 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 225.58 की रही। उनके अलावा कीसी कार्टी ने 35 गेंद में 73 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 208.57 की रही। इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी के कारण नाइट राइडर्स ने 20 ओवर 250/4 का स्कोर बना दिया था। टीम को मैच में 44 रन से जीत मिली।

Advertisement

छक्के

CPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

पूरन CPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 104 मुकाबलों की 93 पारियों में 150 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से किरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 115 मैच खेले हैं और 172 छक्के लगाए हैं। गेल ने इस टूर्नामेंट में 85 मैच खेले हैं और इसकी 83 पारियों में उनके बल्ले से 172 छक्के निकले हैं। इविन लुईस इस सूची में 185 छक्के के साथ पहले स्थान पर हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है पूरन का टी-20 करियर?

पूरन ने अब तक अपने टी-20 करियर में 355 मैच खेले हैं। इसकी 331 पारियों में 55 बार नाबाद रहते हुए 7,854 रन बनाए हैं। उनकी औसत 28.54 की रही है। उनके बल्ले से 2 शतक और 46 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102* रन रहा है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 551 छक्के लगाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 98 मैच में 27.43 की औसत से 2,195 रन बनाए हैं।

Advertisement