Loading...
वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार टी-20 टीम की कमान, सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होगा अभियान
वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार टी-20 टीम की कमान

वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार टी-20 टीम की कमान, सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू होगा अभियान

Nov 07, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने आगामी 14 नवंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है, जो वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्यवंशी शुरुआती 2 मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है।

बयान

BCA अध्यक्ष ने क्या दिया बयान?

सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में कप्तानी सौंपने के फैसले पर BCA अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी ने इतनी कम उम्र में ही अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का प्रदर्शन किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें एक क्रिकेटर और एक नेतृत्वकर्ता (कप्तान) के रूप में और अधिक निखरने का अवसर देगी।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि सूर्यवंशी के नेतृत्व में आगामी सीजन में टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए एक अनुशासित, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी प्रदर्शन करेगी।"

प्रदर्शन

कैसा रहा है सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन?

सूर्यवंशी की कप्तानी का यह फैसला उनके करियर के ग्राफ में आई जबरदस्त उछाल को देखते हुए लिया गया है।

उन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने फाइनल में 175 रनों की शानदार पारी खेली थी और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे।

IPL 2026 में 776 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले (ऑरेंज कैप धारक) बल्लेबाज रहे। इसी तरह भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

ADVERTISEMENT

टीम

पहले 2 मैचों के लिए बिहार की 17-सदस्यीय टीम

पहले 2 मैचों के लिए बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, आमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।

बता दें कि मंगल महूर और साकिब हुसैन को फिटनेस के आधार पर चुना गया है। मैच से पहले उनके फिटनेस टेस्ट में पास होने पर उनके चयन पर विचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENT