Loading...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गजब की लापरवाही, किट देर से पहुंचने के कारण रुका मुकाबला
बंगाल और राजस्थान के बीच मुकाबले में गजब का वाकया देखने को मिला (फाइल तस्वीर)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गजब की लापरवाही, किट देर से पहुंचने के कारण रुका मुकाबला

Nov 26, 2026
01:39 pm

क्या है खबर?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बंगाल क्रिकेट टीम और राजस्थान के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का मुकाबला राजस्थान की किट समय पर नहीं पहुंचने के कारण देरी से शुरू हुआ। इस कारण टॉस में 25 मिनट और मैच शुरू होने में 15 मिनट की देरी हुई। बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले की विजेता टीम ग्रुप-A से बड़ौदा के साथ नॉकआउट में जगह बनाएगी। दोनों टीमें मैच से पहले 16-16 अंकों पर थीं।

देरी

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना 

ये पहली बार नहीं है जब किट बैग समय पर नहीं पहुंचने के कारण किसी मुकाबले में देरी हुई हो। 2022 में सेंट किट्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला 3 घंटे की देरी से शुरू हुआ था।

टीम की जरूरी किट सहित सामान त्रिनिदाद से समय पर नहीं पहुंच पाया था।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अव्यवस्था के लिए अपने नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया था, लेकिन सामान गायब होने की आधिकारिक वजह नहीं बताई थी।

प्रदर्शन

दोनों टीमों का ऐसा रहा है प्रदर्शन 

बंगाल ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए पहले 4 में से 3 मुकाबले जीते थे। इसके बाद उसे बड़ौदा से हार मिली, लेकिन टीम ने उत्तर प्रदेश को 93 रन से हराकर वापसी की।

इस जीत में करण लाल ने 29 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए।

वहीं, राजस्थान ने लगातार 3 जीत के साथ अभियान शुरू किया। बड़ौदा से पहली हार के बाद उसने मिजोरम को हराया, लेकिन मंगलवार को कर्नाटक से 4 विकेट से हार गई।

ADVERTISEMENT