NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024, फाइनल: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, मध्य प्रदेश को हराया
    अगली खबर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024, फाइनल: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, मध्य प्रदेश को हराया
    मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे ने खेली बेहतरीन पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCIdomestic)

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024, फाइनल: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, मध्य प्रदेश को हराया

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 15, 2024
    07:55 pm

    क्या है खबर?

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में मुंबई क्रिकेट टीम ने मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हराते हुए दूसरी बार यह खिताब जीत लिया है।

    बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक (81*) की बदौलत 174/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में मुंबई को शुरुआती झटके लगे, लेकिन बाद में टीम ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    मध्य प्रदेश ने 6 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। सुभ्रांशु सेनापति भी (23) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद कप्तान पाटीदार (81*) ने स्कोर को 170 के पार पहुंचाया।

    जवाब में मुंबई को भी 47 रन तक दो झटके लग गए। उसके बाद अजिंक्य रहाणे (37) और सूर्यकुमार यादव (48) ने स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में सूर्यांश शेडगे (36*) ने टीम को 17.5 ओवर में ही जीत दिला दी।

    जानकारी

    मुंबई ने दूसरी बार जमाया खिताब पर कब्जा

    मुंबई ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। वह 2022-23 में भी फाइनल में पहुंची थी और हिमाचल को हराकर खिताब जीता था। इसी तरह मध्य प्रदेश दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। इससे पहले वह 2010-10 में भी खिताब जीतने से चूकी थी।

    बल्लेबाजी

    पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक

    मैच में पाटीदार ने अपनी बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सेमीफाइनल में भी नाबाद 66 रन की पारी खेली थी।

    वह इस पारी में 40 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उनके इस सीजन में 400 रन भी पूरे हो गए हैं। वह अब तक 10 मैच की 9 पारियों में 61.14 की औसत से 428 रन बना चुके हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं।

    उपलब्धि

    रहाणे रहे इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

    रहाणे ने अपनी फॉर्म के अनुसार पारी की बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन 30 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    इसके साथ ही वह इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 9 मैच की 8 पारियों में 58.62 की औसत और 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन अपने नाम किए हैं।

    इस दौरान उन्होंने संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 अर्धशतक जड़े हैं। पाटीदार के भी 5 ही अर्धशतक हैं।

    गेंदबाज

    कुमार कार्तिकेय रहे दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

    इस मैच में मध्य प्रदेश के गेंदबाज कुमार कार्तिकेय ने 4 ओवर में 39 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया। वह इस सीजन में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

    उन्होंने इस सीजन में 10 मैचों में 17.05 की औसत और 7.63 की इकॉनमी से कुल 17 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/25 का रहा है।

    इस सीजन में चंडीगढ़ के जगजीत सिंह 18 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

    सफर

    टूर्नामेंट में ऐसा रहा मुंबई का सफर

    श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली मुंबई टीम ने 6 में से 5 मैच जीतकर दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया था।

    उसे एकमात्र हार केरल क्रिकेट टीम के खिलाफ 43 रनों से मिली थी। हालांकि, मुंबई ने जोरदार वापसी की और लगातार 5 मैच जीते।

    क्वार्टर फाइनल में उसने विदर्भ को 6 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में बड़ौदा क्रिकेट टीम के 159 रन के लक्ष्य को 6 विकेट और 14 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था।

    सफर

    ऐसा रहा मध्य प्रदेश का सफर

    पाटीदार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने भी अपने पहले दौर के 7 मैचों में से 6 जीते। वह अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम थी। उसने मिजोरम, मेघालय, पंजाब और बंगाल को हराकर शुरुआत की।

    इसके बाद उसे राजस्थान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, मध्य प्रदेश ने हैदराबाद और बिहार जैसी टीमों को मात देकर शानदार अंत किया।

    मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र को हराया और सेमीफाइनल में दिल्ली को धूल चटाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    मुंबई क्रिकेट टीम
    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: विदर्भ के दर्शन नालकंडे ने चार गेंदों में लिए लगातार चार विकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तमिलनाडु और कर्नाटक ने किया फाइनल में प्रवेश क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: कर्नाटक को हराकर तमिलनाडु लगातार दूसरे सीजन बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22: तमिलनाडु बना चैंपियन, इस सीजन में बने ये दिलचस्प रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    मुंबई क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी 2024: मुंबई ने केरल को हराया, जानिए तीसरे दौर के प्रमुख परिणाम रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: दिल्ली और मुंबई की हालत हुई खस्ता, ऐसा रहा पहले दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने बनाए 319 रन, कर्नाटक को शुरुआती झटके, ऐसा रहा पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024: सौराष्ट्र और मुंबई को मिली जीत, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल  रणजी ट्रॉफी

    मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम

    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मध्यप्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी, सेमीफाइनल: मध्य प्रदेश को हराकर बंगाल ने किया फाइनल में प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    ईरानी कप: अभिमन्यु ईश्वरन ने लगाया मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक अभिमन्यु ईश्वरन
    ईरानी कप: यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक, घरेलू क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन यशस्वी जायसवाल

    रजत पाटीदार

    IPL 2022: एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाने वाले रजत पाटीदार कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हराया, फाइनल में किया प्रवेश क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, फाइनल: यश और शुभम ने लगाए शतक, मध्य प्रदेश बढ़त की ओर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025