NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
    2023 में जोरदार रहा था सूर्यकुमार का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित हुए सूर्यकुमार यादव, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 03, 2024
    05:36 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2023 के 'टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के लिए सूर्यकुमार यादव को नामित किया है।

    उनके अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन इस सम्मान के लिए नामांकित किए गए हैं।

    बता दें कि सूर्यकुमार 2023 में भी भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    ऐसा रहा था सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    बीते साल सूर्यकुमार ने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस साल सूर्यकुमार ने 48.86 की औसत और 156 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 733 रन बनाए।

    इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले। वह पूर्ण सदस्य देशों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार के बाद यशस्वी जायसवाल (430) रहे।

    पिछले साल UAE के मोहम्मद वसीम (806) और युगांडा के रोजर मुकासा (738) ने ही उनसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए।

    जानकारी

    सूर्यकुमार ने 2023 में लगाए 2 शतक

    सूर्यकुमार ने पिछले साल की शुरुआत में जनवरी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका में 100 रन की पारी खेली थी। 2023 में उनके अलावा सिर्फ इंग्लैंड के फिल साल्ट ने 2 शतक लगाए।

    सिकंदर रजा

    सिकंदर रजा ने अपने ऑलराउंड खेल से किया था कमाल

    रजा ने 2023 में अपने आलराउंड प्रदर्शन से कमाल किया था। उन्होंने 12 टी-20 मैचों में 51.50 की औसत और 150.14 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 82* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक भी लगाए।

    वह पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने देश से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं।

    गेंदबाजी में उन्होंने 14.88 की औसत और 6.57 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट चटकाए थे।

    प्रदर्शन 

    कैसा रहा था रमजानी और चैपमैन का प्रदर्शन?

    चैपमैन ने 2023 में 17 पारियों में 50.54 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

    बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी करने वाले रमजानी ने पिछले साल 30 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 8.98 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 55 विकेट लिए थे।

    बल्लेबाजी में उन्होंने 28.06 की औसत और 132.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाए।

    महिला

    इन महिला खिलाड़ियों को भी किया गया नामित

    महिलाओं में श्रीलंका की चमारी अटापट्‌टू, ऑस्ट्रेलिया की एलिसी पेरी, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और वेस्टइंडीज की हैली मैथ्यूज 'टी-20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के लिए नामित हुई।

    अटापट्‌टू ने बीते साल कुल 16 मैचों में 470 रन बनाए थे।

    एक्लेस्टोन ने 11 मैचों में 10.60 की औसत से 23 विकेट लिए थे।

    मैथ्यूज ने बल्लेबाजी में 14 मैचों में 700 रन और गेंदबाजी में 19 विकेट चटकाए थे। पेरी ने 14 मैचों में 319 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव बने भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालने वाले 13वें कप्तान, जानिए सभी का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ईशान किशन ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार किया 200+ रन के लक्ष्य का सफल पीछा भारतीय क्रिकेट टीम

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    संन्यास के बाद वापसी करने वाले मोईन अली पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है कारण  मोईन अली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए ट्रेविस हेड समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित  ट्रेविस हेड
    ICC ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट को नियंत्रित करने के नियमों को खारिज किया, जानिए कारण  टी-20 क्रिकेट
    ICC टेस्ट रैंकिंग: ट्रेविस हेड करियर के दूसरे सर्वश्रेष्ठ पायदान पर पहुंचे, विलियमसन शीर्ष पर बरकरार ट्रेविस हेड

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगातार दूसरे वनडे में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फीबी लिचफील्ड ने जड़ा लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    सेंचुरियन टेस्ट: दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की बढ़त, भारतीय टीम ने किया निराश दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दुनिया के इन 5 बल्लेबाजों के नाम रहा साल 2023, वनडे क्रिकेट में बनाए सर्वाधिक रन  वनडे क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: डीन एल्गर टेस्ट में अपने पहले दोहरे शतक से चूके, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सेंचुरियन टेस्ट: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 408 रन, हासिल की मजबूत बढ़त दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025