Page Loader
सुरेश रैना हैं एक IPL मैच के पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
सुरेश रैना के नाम IPL में दर्ज है बड़ा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@IPL)

सुरेश रैना हैं एक IPL मैच के पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Mar 20, 2024
07:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच 22 मार्च से फिर से शुरू होने जा रहा है। यह दुनिया की सबसे महंगी लीग का 17वां संस्करण होगा। इस टी-20 लीग में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम दर्ज है। वह लीग के एक मैच में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

रिकॉर्ड

रैना ने पावरप्ले में बनाए थे 87 रन

रैना ने IPL के 2014 संस्करण में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 87 रन जड़ दिए थे। उसके बाद से कोई भी भारतीय बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। इस सूची में ईशान किशन (63 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2021) दूसरे, यशस्वी जायसवाल (62 बनाम KKR, 2023) तीसरे, केएल राहुल (55 बनाम CSK, 2019) चौथे, रिद्धिमान साहा (55 बनाम LSG, 2023) 5वें और अजिंक्य रहाणे (53 बनाम MI, 2023) छठे पायदान पर हैं।

करियर

रैना का IPL करियर शानदार रहा है

रैना ने पहला IPL मैच PBKS के खिलाफ 19 अप्रैल, 2008 को खेला था। उन्होंने अब तक 205 मुकाबलों की 200 पारियों में 32.52 की औसत और 136.62 की स्ट्राइक रेट से 5,528 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 100 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने 69 पारियों में 44.72 की औसत से 25 विकेट भी चटकाए हैं। वह IPL में 5,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।