Loading...
सिराज के टीम से बाहर होने पर भड़के गावस्कर, बोले- उन्होंने भारत को निराश नहीं किया
मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

सिराज के टीम से बाहर होने पर भड़के गावस्कर, बोले- उन्होंने भारत को निराश नहीं किया

Nov 19, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखने के फैसले पर हैरानी जताई है। जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया। सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गावस्कर ने टीम प्रबंधन के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

बयान

गावस्कर ने क्या कहा?

गावस्कर काफी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि सिराज ने कभी भी भारत को निराश नहीं किया है।

उन्होंने टॉस के बाद कहा, "जब सिराज टेस्ट टीम के साथ जल्दी नहीं जुड़े थे तभी इसके संकेत मिल गए थे। मुझे लगा था कि आखिरी वनडे में खेलने के बाद उन्हें टेस्ट में भी मौका दिया जाएगा, लेकिन यह फैसला हैरान करने वाला है। मुझे नहीं लगता कि सिराज ने कभी भारत को निराश किया है। उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया।"

गेंदबाज

सिराज की गेंदबाजी में कोई कमजोरी नहीं- गावस्कर 

गावस्कर ने आगे कहा, " सिराज की गेंदबाजी में ऐसी कोई कमी नजर नहीं आई है, जिससे उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया जाए। उनकी लय अच्छी है और हाल में उन्होंने जितनी भी क्रिकेट खेली है, उसमें वह पूरी तरह ठीक नजर आए हैं। उन्हें टीम में क्यों नहीं चुना गया, इसकी वजह मुझे नहीं पता। मैं उम्मीद करता हूं कि जिन गेंदबाजों को उनसे ऊपर मौका दिया गया है वे अपने प्रदर्शन से फैसले को सही साबित करेंगे।"

ADVERTISEMENT

दिग्गज

इस कारण मिला कंबोज को मौका 

इसी चर्चा के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने सिराज के बजाय कंबोज को टीम में शामिल किए जाने की वजह बताई।

उन्होंने कहा कि कंबोज ऑकलैंड में वनडे मैच खेल चुके हैं। उनकी गेंदों में तेजी और उछाल है, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होती है। वह सटीक गेंदबाजी करते हैं और गेंद को सीम कराने की क्षमता भी रखते हैं।

स्टायरिस के मुताबिक, यही वजह है कि उन्हें सिराज पर तरजीह मिली।

ADVERTISEMENT

जानकारी

कंबोज को मौका देना अच्छा फैसला- स्टायरिस 

स्टायरिस ने कहा कि सिराज ने भारतीय टीम के लिए जो योगदान दिया है, उसे देखते हुए उन्हें निराशा जरूर हुई होगी। यह पिच हरी है और यहां गेंद को काफी मदद मिलेगी। ऐसे में कंबोज को मौका देना अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT