Loading...
कोहली के शतक के लिए अन्य खिलाड़ियों को करना चाहिए त्याग, गावस्कर का बड़ा बयान
विराट कोहली के 86 शतक हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

कोहली के शतक के लिए अन्य खिलाड़ियों को करना चाहिए त्याग, गावस्कर का बड़ा बयान

Nov 09, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के लक्ष्य को लेकर चल रही बहस पर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि अगर कोई साथी खिलाड़ी इस उपलब्धि तक पहुंचने में कोहली की मदद के लिए निजी तौर पर कोई त्याग करता है तो इससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को खुशी मिलेगी। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में महज 51 गेंदों में 74 रन बनाए थे।

बयान

गावस्कर ने क्या कहा?

गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने हालिया लेख में लिखा कि भारतीय हमेशा से रिकॉर्ड के शौकीन रहे हैं। इसलिए रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रयास करना सही है या गलत इस पर बहस होती रहती है।

उन्होंने लिखा, 'एक बात तय है कि जो 99 प्रतिशत लोग कहते हैं कि वे रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते उनमें प्रतिभा और मानसिक क्षमता की कमी होती है जिसके कारण वे कोई रिकॉर्ड बना नहीं सकते। इसलिए उनके लिए ऐसा कहना आसान है।'

प्रशंसक

सब चाहते हैं कोहली पूरा करे 100 अंतरराष्ट्रीय शतक- गावस्कर 

गावस्कर ने आगे लिखा, 'भारत में ऐसा कोई क्रिकेट प्रशंसक नहीं है जो कोहली को 100 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करते हुए नहीं देखना चाहता। हम सभी उनके इस मुकाम तक पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई साथी खिलाड़ी उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने का मौका देने के लिए अपने रनों का त्याग करता है तो इसका श्रेय सिर्फ कोहली को नहीं बल्कि सभी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को भी मिलेगा।'

ADVERTISEMENT

वनडे

गिल और अय्यर को पहले वनडे में करना पड़ सकता था आलोचना का सामना 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को आलोचना का सामना नहीं करना पड़ा।

अगर कोहली 90 रन पर नाबाद रहते और भारत जीत जाता तो जीत के लिए जरूरी रन बनाने पर दोनों खिलाड़ियों को सवालों का सामना करना पड़ सकता था।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम का खेल है, लेकिन टीम के लिए यह अच्छा है कि उसका कोई खिलाड़ी, खासकर स्टार खिलाड़ी टीम की जीत को प्रभावित किए बिना व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

86 शतक लगा चुके हैं कोहली 

कोहली ने अब तक 567 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 634 पारियों में 86 शतक लगा चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 शतक लगाए थे। कोहली के 28,608 रन हैं। तेंदुलकर ने 34,357 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT