Loading...
सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर का किया बचाव, कहा- अक्षर को ऊपर भेजना नहीं था गलत
अक्षर को नंबर-5 पर मिला था बल्लेबाजी का मौका (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर का किया बचाव, कहा- अक्षर को ऊपर भेजना नहीं था गलत

Nov 08, 2026
08:51 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की बदौलत 4 रन से हराया। बारिश से प्रभावित मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए मिले 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करना पड़ा था। इस मैच में अक्षर पटेल को बल्लेबाजी में नंबर-4 पर भेजा गया, जो 7 रन बनाकर आउट हुए थे। अब सुनील गावस्कर ने इस निर्णय का बचाव किया है।

बयान 

बाएं हाथ के बल्लेबाज से गेंदबाज को बदलनी पड़ती है लाइन और लेंथ- गावस्कर 

मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए गावस्कर ने समझाया, "अगर कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज आता है, तो गेंदबाजों को थोड़ी मुश्किल होती है।"

उन्होंने समझाते हुए कहा, "गेंदबाजों को दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए तय की गई लाइन और लेंथ में बदलाव करना पड़ता है। इस प्रयास में दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ भी लाइन थोड़ी बदल सकती है, जिससे रन बनने के अवसर बन जाते हैं।"

बयान 

अक्षर को ऊपर भेजने में कुछ भी गलत नहीं था- गावस्कर  

गावस्कर ने टीम प्रबंधन के फैसले का बचाव करते हुए कहा "उस सोच (अक्षर को ऊपर भेजने) में कुछ भी गलत नहीं था। अगर अक्षर ने रन बना लिए होते, तो आप कहते कि कप्तानी कितनी अच्छी थी। कभी-कभी ऐसे फैसले काम कर जाते हैं और कभी नहीं और इस बार यह काम नहीं किया। आपको यह भी पता था कि उनके बाद राहुल जैसा एक भरोसेमंद खिलाड़ी मौजूद है। इसीलिए कभी-कभी प्रयोग किए जाते हैं।"

ADVERTISEMENT

अक्षर 

अक्षर पटेल साबित कर चुके हैं अपनी उपयोगिता 

इससे पहले भी मुश्किल हालात में अक्षर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाता रहा है।

टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी निभाई थी।

ब्रिजटाउन में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाले पूरे टूर्नामेंट के दौरान, अक्षर कुछ मौकों पर राहुल से पहले नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे।

ADVERTISEMENT

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती भारतीय टीम 

वेलिंगटन में खेला गया मैच बारिश के चलते 47-47 ओवर का हुआ, जिसमें कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन पर ही सिमट गई। भारत से गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए

जवाब में भारत ने जब 26 ओवर के बाद 113/7 रन बनाए, तब इसके बाद बारिश के चलते मैच संभव नहीं हो सका।

भारत से रोहित शर्मा (23), श्रेयस अय्यर (30) और केएल राहुल (26*) ने जीत में योगदान दिया।

ADVERTISEMENT