NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी
    अगली खबर
    भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी

    भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 11, 2021
    08:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय फुटबाल प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है।

    दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

    उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बारे में जानकारी दी है।

    बता दें छेत्री हाल ही में इंडियन सुपर लीग (ISL) के सातवें सीजन में बेंगलुरु एफसी (BFC) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे।

    एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    ट्वीट

    रिकवर होकर जल्द मैदान पर वापसी करूंगा- सुनील छेत्री

    उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से लिखा, "यह खुशी वाली खबर नहीं है। मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं और वायरस से रिकवर होकर जल्द मैदान पर वापसी करूंगा। यह अच्छा समय नहीं है और सभी को वायरस से सुरक्षा संबंधी जानकारी देते रहें।"

    ट्विटर पोस्ट

    सुनील छेत्री का ट्वीट

    In a not-so-happy update, I've tested positive for COVID-19. In better news, I feel fine as I continue my recovery from the virus and should be back on a football pitch soon. No better time to keep reminding everyone to continue taking all the safety precautions always.

    — Sunil Chhetri (@chetrisunil11) March 11, 2021

    प्रदर्शन

    ISL में ऐसा रहा छेत्री का प्रदर्शन

    छेत्री ने हाल ही में इंडियन सुपर लीग (ISL) 2020-21 में बेंगलुरु एफसी (BFC) की कप्तानी की, जिसमें उनकी टीम लीग चरण में 22 अंक लेकर सातवें स्थान पर रही थी।

    BFC ने इस सीजन में पांच मैच जीते जबकि आठ में हार का सामना किया।

    छेत्री ने 20 मैचों में 8 गोल किए और प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में सातवें स्थान पर रहे थे।

    जानकारी

    भारत की ओर से आखिरी बार नवंबर 2019 में खेले थे छेत्री

    भारतीय फुटबाल टीम को ओमान और UAE के खिलाफ दुबई में क्रमशः 25 और 29 मार्च को फ्रेंडली मैच खेलने हैं। जिसके लिए 28 सदस्यीय टीम का चयन 13 मार्च को होने वाले ISL के फाइनल के बाद होना है।

    ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय कप्तान छेत्री तय समय तक कोरोना से रिकवरी कर पाते हैं या नहीं। बता दें छेत्री भारत की ओर से आखिरी बार नवंबर 2019 में खेले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय फुटबॉल टीम
    सुनील छेत्री

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    भारतीय फुटबॉल टीम

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    आई-लीग: भारत के टॉप फ्लाइट फुटबॉल लीग के इंट्रेस्टिंग फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे सुनील छेत्री
    फीफा रैंकिंग: लगभग एक साल बाद टॉप-100 से बाहर हुई भारतीय फुटबॉल टीम फुटबॉल समाचार
    FIFA अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत, जानें टूर्नामेंट का इतिहास और जरूरी बातें फीफा विश्व कप

    सुनील छेत्री

    AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम में हेड कोच की जगह ले सकते हैं ये 5 बेहतरीन मैनेजर्स फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: एक नजर इस सीजन के टॉप भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों पर फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19: सेमीफाइनल के पहले लेग में नॉर्थईस्ट ने बेंगलुरु FC को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025