NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान
    अगली खबर
    फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान
    सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास (तस्वीर: एक्स/@chetrisunil11)

    फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान

    लेखन Manoj Panchal
    संपादन अंकित पसबोला
    May 16, 2024
    09:43 am

    क्या है खबर?

    भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास की घोषणा की और कहा कि वे कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलेंगे।

    वीडियो में उन्होंने अपने सफर पर बात करते हुए कहा कि अब नए लोगों को मौका देने का समय है।

    इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं।

    बयान

    छेत्री ने याद किया अपना सफर

    संन्यास की घोषणा करते हुए छेत्री ने अपने सफर को याद किया और कहा, "मुझे आज भी याद है जब मैंने अपना पहला मैच खेला था। मेरा पहला मैच, मेरा पहला गोल, ये मेरे सफर का सबसे यादगार पल रहा।"

    उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए इतने मैच खेल जाऊंगा।"

    उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने का तय किया तो उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता और पत्नी को इस बारे में बताया।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    I'd like to say something... pic.twitter.com/xwXbDi95WV

    — Sunil Chhetri (@chetrisunil11) May 16, 2024

    गोल 

    अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में चौथे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं छेत्री 

    2005 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले छेत्री ने लगभग 2 दशक लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 150 मैच खेले, जिसमें अब तक 94 गोल दाग चुके हैं और सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में तीसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    मौजूदा खिलाड़ियों में छेत्री से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128) और लियोनल मेसी (106) ने किए हैं।

    रोनाल्डो और मेसी के अलावा ईरान के पूर्व दिग्गज अली डेई (108) ने छेत्री से अधिक गोल किए हैं।

    करियर

    रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है छेत्री का करियर 

    छेत्री का करियर रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है। वह अब तक रिकॉर्ड सबसे अधिक 7 बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं।

    2011 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और 2019 में पद्मश्री मिला था। 2021 में उन्हें खेलरत्न से भी सम्मानित किया गया।

    इंडियन सुपर लीग (ISL) में वह पहले और सबसे अधिक हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। वह आई-लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले भारतीय भी हैं।

    रिकॉर्ड

    भारत की ओर से 4 हैट्रिक लगा चुके हैं छेत्री 

    छेत्री ने भारत के लिए 4 हैट्रिक लगाई हैं और वह सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं।

    उन्होंने 2023 में आयोजित हुए SAFF चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।

    इस दिग्गज फुटबॉलर ने 2008 में तजिकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी। इसके बाद 2010 में वियतनाम के खिलाफ दूसरी और फिर 2018 में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के दौरान चाईनीज तेपेई के खिलाफ उनकी तीसरी हैट्रिक आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील छेत्री
    फुटबॉल समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    सुनील छेत्री

    भारतीय पुरुष टीम से कहीं बेहतर है भारतीय महिला फुटबॉल टीम- सुनील छेत्री फुटबॉल समाचार
    देखें, भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले छेत्री के 5 बेस्ट गोल्स के वीडियो भारतीय फुटबॉल टीम
    SuperCup: I-League चैंपियन चेन्नई ने ISL चैंपियन बेंगलुरु को 2-1 से हराकर किया नॉकआउट फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: इंटरकॉन्टिनेंटल कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का हुआ ऐलान, जानें टूर्नामेंट का शेड्यूल फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल समाचार

    मेसी की टीम के खिलाफ हारे रोनाल्डो, मैच के बाद लिखा दिल छूने वाला पोस्ट क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल में पहली बार हुआ सफेद कार्ड का इस्तेमाल, जानें कारण और इसकी खासियत फुटबॉल लीग्स
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    रोनाल्डो पर अल-नासेर के कथित डॉयरेक्टर ने साधा निशाना, बोले- उन्हें बस सेलिब्रेशन आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025