NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सुनील छेत्री ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    सुनील छेत्री ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स
    रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है छेत्री का करियर (तस्वीर: एक्स/@IndianFootball)

    सुनील छेत्री ने खेला अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 06, 2024
    09:03 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला कुवैत के खिलाफ गुरुवार (6 जून) को खेला, जिसमें वह कोई गोल नहीं कर सके।

    कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फीफा विश्व कप क्वालिफयार 2026 के इस मुकाबले में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं।

    इसके साथ भी भारतीय फुटबॉल का एक अहम अध्याय समाप्त हो गया।

    इस बीच छेत्री के बेमिसाल रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

    करियर

    दुनिया के चौथे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी रहे सुनील छेत्री 

    2005 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले छेत्री ने लगभग 2 दशक लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 151 मैच खेले, जिसमें 94 गोल किए।

    उन्होंने अपना करियर चौथे सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया।

    सक्रिय खिलाड़ियों में छेत्री से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128) और लियोनल मेसी (106) ने किए हैं।

    रोनाल्डो और मेसी के अलावा ईरान के पूर्व दिग्गज अली डेई (108) ने छेत्री से अधिक गोल किए हैं।

    करियर 

    रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है छेत्री का करियर 

    छेत्री का करियर रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है। वह अब तक रिकॉर्ड सबसे अधिक 7 बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं।

    2011 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्मश्री मिला था। 2021 में उन्हें खेलरत्न से भी सम्मानित किया गया।

    इंडियन सुपर लीग (ISL) में वह पहले और सबसे अधिक हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। वह आई-लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले भारतीय भी हैं।

    रिकॉर्ड

    भारत की ओर से 4 हैट्रिक लगा चुके हैं छेत्री 

    छेत्री ने भारत के लिए 4 हैट्रिक लगाई हैं और वह सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं।

    उन्होंने 2023 में आयोजित हुए SAFF चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इस दिग्गज फुटबॉलर ने 2008 में तजिकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी।

    इसके बाद 2010 में वियतनाम के खिलाफ दूसरी और फिर 2018 में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के दौरान चाईनीज तेपेई के खिलाफ उनकी तीसरी हैट्रिक आई थी।

    उपलब्धि

    3 अलग-अलग दशक में गोल कर चुके हैं छेत्री 

    छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के लिए 3 अलग-अलग दशकों में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने पिछले साल विश्व कप क्वालीफायर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 गोल करके यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। छेत्री का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल जून 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ आया था।

    इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2010 में वियतनाम के विरुद्ध और फिर जून 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ गोल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनील छेत्री
    फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स
    भारतीय फुटबॉल टीम

    ताज़ा खबरें

    इंडिगो जारी रखेगी तुर्की एयरलाइंस के साथ लीज डील, CEO ने की पुष्टि  इंडिगो
    शेयर बाजार में गिरावट हुई दर्ज, सेंसेक्स 182 अंक टूटकर हुआ बंद शेयर बाजार समाचार
    पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले प्रधानमंत्री मोदी  पहलगाम आतंकी हमला
    देश में कोरोना वायरस के मामले 1,800 पार हुए, अस्पताल में 3-4 गुना बढ़े मरीज कोरोना वायरस

    सुनील छेत्री

    देखें, भारत के लिए सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले छेत्री के 5 बेस्ट गोल्स के वीडियो भारतीय फुटबॉल टीम
    SuperCup: I-League चैंपियन चेन्नई ने ISL चैंपियन बेंगलुरु को 2-1 से हराकर किया नॉकआउट फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: इंटरकॉन्टिनेंटल कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का हुआ ऐलान, जानें टूर्नामेंट का शेड्यूल फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: नेशनल टीम के खिलाड़ियों को मेंटली और फिजिकली फिट होना होगा- कोच स्टिमाक फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल समाचार

    फुटबॉल में पहली बार हुआ सफेद कार्ड का इस्तेमाल, जानें कारण और इसकी खासियत फुटबॉल लीग्स
    अल नासेर के मैनेजर ने रोनाल्डो को बताया टीम की हार का कारण  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    रोनाल्डो पर अल-नासेर के कथित डॉयरेक्टर ने साधा निशाना, बोले- उन्हें बस सेलिब्रेशन आता है क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने टॉप-5 यूरोपियन लीग्स में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार

    भारतीय फुटबॉल टीम

    इस तरह फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर सकती है भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप
    जन्मदिन विशेष: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के पांच बेस्ट गोल्स, देखें वीडियो इंडियन सुपर लीग
    भारतीय फुटबॉल: अच्छा फुटबॉल खेलना और मुकाबले जीतना हमारा लक्ष्य- इगोर स्टिमाक फुटबॉल समाचार
    फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर्स: भारत के सामने होगा ओमान, जानें संभावित टीमें और टीवी इंफो फीफा विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025