Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
खेलकूद

संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री

संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
लेखन नीरज पाण्डेय
Jun 17, 2022, 08:00 am 2 मिनट में पढ़ें
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज हैं छेत्री (तस्वीर: ट्विटर/@IndianFootball)

हाल ही में खेले गए एशियन कप क्वालीफायर्स में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत ने कंबोडिया को 2-0, अफगानिस्तान को 2-1 और हॉन्ग कॉन्ग को 4-0 से हराया था। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने के दौरान सुनील छेत्री ने भी गोल दागे थे और इस दौरान वह संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी बने थे। आइए जानते हैं छेत्री के अहम आंकड़े।

बराबरी
छेत्री ने की पुस्कास की बराबरी

हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ दागा गया गोल छेत्री के अंतरराष्ट्रीय करियर का 84वां गोल था। उन्होंने हंगरी के लिए 84 गोल दागने वाले फेरेंक पुस्कास की बराबरी कर ली है। अब इनसे अधिक गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117), अली देई (109), मोख्तार दहारी (89) और लियोनल मेसी (86) ने ही दागे हैं। यदि एक्टिव फुटबॉलर्स की बात की जाए तो केवल रोनाल्डो और मेसी ही छेत्री से आगे हैं।

गोल
इस साल चार गोल कर चुके हैं छेत्री

जून 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू मुकाबले में ही छेत्री ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागा था। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चार गोल दागते हुए छेत्री ने भारत को नेहरू कप का खिताब जिताया था। 2011 उनके लिए सबसे अच्छा साल रहा था जब उन्होंने 13 गोल दागे थे। इस साल चार मैचों में वह चार गोल कर चुके हैं। छेत्री ने 129 अपिएरेंस में अपने 84 गोल दागे हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

छेत्री ने 2008 में AFC चैलेंज कप का खिताब जीता था। इसके अलावा वह 2011, 2015 और 2021 में SAFF चैंपियनशिप जीत चुके हैं। वह तीन बार नेहरू कप भी जीत चुके हैं। छेत्री ने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल कप भी जीता है।

व्यक्तिगत अवार्ड्स
छेत्री ने जीते हैं ये व्यक्तिगत अवार्ड्स

यदि व्यक्तिगत अवार्ड्स की बात करें तो छेत्री अब तक छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। उन्होंने FPAI प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी जीता है। वह तीन बार SAFF प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रह चुके हैं। 2011 और 2021 में छेत्री SAFF चैंपियनशिप के टॉप स्कोरर रहे थे। वह इसके अलावा अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री और खेल रत्न भी हासिल कर चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नीरज पाण्डेय
नीरज पाण्डेय
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
भारतीय फुटबॉल टीम
सुनील छेत्री
ताज़ा खबरें
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 4 और गैलेक्सी Z फ्लिप 4 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स टेक्नोलॉजी
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य कैंप में घुसपैठ की कोशिश; तीन जवान शहीद, दो आतंकी ढेर देश
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने लॉन्च किया पैसा वसूल प्रीपेड प्लान
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने लॉन्च किया पैसा वसूल प्रीपेड प्लान टेक्नोलॉजी
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही?
आमिर की पिछली पांच फिल्मों का प्रदर्शन और IMDb रेटिंग कैसी रही? मनोरंजन
नई सफारी से लेकर हेक्टर फेसलिफ्ट तक, ADAS तकनीक के साथ दस्तक देंगी ये पांच गाड़ियां
नई सफारी से लेकर हेक्टर फेसलिफ्ट तक, ADAS तकनीक के साथ दस्तक देंगी ये पांच गाड़ियां ऑटो
फुटबॉल समाचार
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन
इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन खेलकूद
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव
बैलन डे ऑर: फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने किए अवार्ड को लेकर कई बड़े बदलाव खेलकूद
बुंदशलीगा के अदभुत रिकॉर्ड्स पर एक नजर, जो शायद ही कभी टूटेंगे
बुंदशलीगा के अदभुत रिकॉर्ड्स पर एक नजर, जो शायद ही कभी टूटेंगे खेलकूद
और खबरें
भारतीय फुटबॉल टीम
क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला
क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला खेलकूद
भारतीय फुटबॉल के लेजेंड बाईचुंग भूटिया से जुड़ी अहम बातें
भारतीय फुटबॉल के लेजेंड बाईचुंग भूटिया से जुड़ी अहम बातें खेलकूद
नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी
नेपाल को 3-0 से हराकर भारत बना SAFF चैंपियन, छेत्री ने की मेसी की बराबरी खेलकूद
अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले से आगे निकले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री
अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले से आगे निकले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री खेलकूद
दोस्ताना मुकाबले में UAE ने भारतीय फुटबॉल टीम को 6-0 के बड़े अंतर से हराया
दोस्ताना मुकाबले में UAE ने भारतीय फुटबॉल टीम को 6-0 के बड़े अंतर से हराया खेलकूद
और खबरें
सुनील छेत्री
भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी
भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए, खुद दी जानकारी खेलकूद
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स खेलकूद
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स
फुटबॉल: विदेशी क्लबों के लिए खेल चुके हैं ये भारतीय फुटबॉलर्स खेलकूद
इंटरनेशनल फुटबॉल में छेत्री ने पूरे किए 15 साल, जानें कप्तान द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स
इंटरनेशनल फुटबॉल में छेत्री ने पूरे किए 15 साल, जानें कप्तान द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स खेलकूद
#Exclusive: लोग कहते थे सरकारी नौकरी की कोशिश करो, जिद में फुटबॉलर बने निशु कुमार
#Exclusive: लोग कहते थे सरकारी नौकरी की कोशिश करो, जिद में फुटबॉलर बने निशु कुमार एक्सक्लूसिव
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022