स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर बने
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले डार्विन टेस्ट के दौरान अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर (विकेटकीपर को छोड़कर) बने। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के जो रूट की बराबरी की। उन्होंने बांग्लादेश की पारी में अपना तीसरा कैच पकड़ते ही ये मुकाम हासिल किया। आइए उनके फील्डिंग के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
स्मिथ ने 124 टेस्ट में हासिल किया ये मुकाम
क्रिकइंफो के मुताबिक, स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 124 मुकाबलों की 236 पारियों में 218 कैच पकड़े हैं।
पारी में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन अधिकतम 5 कैच पकड़ना रहा है।
रूट ने 166 टेस्ट की 317 पारियों में 218 कैच ही लपके हैं। पारी में उन्होंने सर्वाधिक 4 कैच पकड़े हैं।
पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 164 मैचों की 301 पारियों में 210 कैच पकड़े थे।
आंकड़े
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले फील्डर हैं स्मिथ
स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 349 कैच पकड़े हैं।
क्रिकइंफो के अनुसार, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वनडे में 90 कैच और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 41 कैच पकड़े थे।
बता दें कि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 440 कैच पकड़े थे।
उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 364 और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने 354 कैच पकड़े थे।