20 साल बाद स्टीव बकनर ने मानी गलती, सचिन तेंदुलकर को दिया था गलत आउट
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने लगभग 20 साल बाद स्वीकार किया है कि उनसे सचिन तेंदुलकर को लेकर गलती हो गई थी। विवादित फैसला 2003-04 की टेस्ट सीरीज में ब्रिस्बेन में खेले गए मैच के दौरान आया था। उस मुकाबले में बकनर द्वारा तेंदुलकर को LBW आउट दिया गया था। तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की जोरदार अपील पर दिए गए इस फैसले को लंबे समय तक क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित निर्णयों में गिना जाता है।
गलती
तेंदुलकर के विवादित फैसले के लिए बकनर को किया जाता है याद
79 साल के हो चुके बकनर का अंपायरिंग करियर शानदार होने के साथ-साथ विवादों से भी जुड़ा रहा है। उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट और वनडे मैचों में अंपायरिंग की, लेकिन तेंदुलकर के खिलाफ दिए गए विवादित फैसलों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। ब्रिस्बेन टेस्ट में दिया गया फैसला ऐसा ही एक मामला था, जहां गेंद साफ तौर पर स्टंप्स से बाहर जा रही थी। एक इंटरव्यू उन्होंने इस फैसले को अपनी गलती स्वीकार किया।
बयान
बकनर ने क्या कहा?
बकनर ने अपने फैसले के असर पर बात करते हुए कहा, "मैंने उन्हें आउट क्यों दिया? क्या वह सच में आउट थे? ऐसे सवाल मन में आते हैं, लेकिन जिंदगी में गलतियां होती हैं। मैंने इसे अपनी गलती स्वीकार कर लिया है और जिंदगी आगे बढ़ती है।" इस फैसले के बाद व्यापक बहस छिड़ गई थी। कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों का मानना था कि सचिन को गलत तरीके से आउट दिया गया, जिससे उनकी पारी पहले समाप्त हो गई।
हैरान
तेंदुलकर फैसले से हो गए थे हैरान
मैदान पर फैसला सुनाते ही तेंदुलकर साफ तौर पर हैरान नजर आए थे और इस निर्णय पर उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा था। कमेंटेटर टोनी ग्रेग ने भी लाइव कमेंट्री के दौरान इसे बेहद खराब फैसला करार दिया था। बाद में सामने आए रिप्ले में स्पष्ट हुआ कि गेंद स्टंप्स के काफी ऊपर से निकल जाती है। यह तेंदुलकर के खिलाफ बकनर का कोई अकेला विवादित फैसला नहीं था, अपने करियर के दौरान उन्होंने ऐसे कई निर्णय दिए थे।
जानकारी
बकनर के खराब निर्णय के कारण भारत को झेलनी पड़ी थी हार
जनवरी 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बकनर को पर्थ में होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट में अंपायरिंग से हटा दिया था। यह फैसला सिडनी टेस्ट में उनके बेहद खराब निर्णयों के बाद लिया गया, जिसमें भारत को हार झेलनी पड़ी थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बकनर के फैसले का पूरा वीडियो
I maintain that the man who dismissed Sachin Tendulkar on most occasions was Steve Bucknor. 🥲pic.twitter.com/Ui5LVzfojy
— Omkar Mankame (@Oam_16) August 26, 2025