NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 में केएल राहुल के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL 2024 में केएल राहुल के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर
    केएल राहुल का IPL 2024 में शानदार प्रदर्शन रहा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 में केएल राहुल के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर

    लेखन भारत शर्मा
    May 21, 2024
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई।

    LSG ने लीग चरण में 7 में जीत और 7 में हार के के साथ संस्करण का समापन किया है।वह 14 अंकों के साथ अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही।

    यह संस्करण टीम के कप्तान केएल राहुल के लिए काफी अच्छा रहा और उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल की।

    आइए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    उपलब्धि

    IPL में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने राहुल

    राहुल ने इस संस्करण में 14 मैचों में 37.14 की औसत से 520 रन अपने नाम किए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 136.13 की रही और इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल रहे।

    राहुल अब 6 संस्करणों में (2018, 2019, 2020, 2021, 2022 और 2024) में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस सूची में विराट कोहली और डेविड वार्नर अन्य बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 7-7 संस्करणों में यह कारनामा किया है।

    रिकॉर्ड

    MI के खिलाफ सर्वाधिक रन अब राहुल के नाम

    राहुल अब IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

    उन्होंने इस संस्करण के 67वें मैच में MI के खिलाफ 55 रन अर्धशतकीय पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    उनके अब 18 मैचों में 79.16 की औसत से 950 रन हो गए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 135.52 की रही है। उनके 4 IPL शतकों में से 3 MI के खिलाफ ही आए हैं।

    उपलब्धि

    7,500 टी-20 रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने राहुल

    टूर्नामेंट में राहुल 7,500 टी-20 रन पूरे करने वाले 5वें भारतीय भी बने हैं।

    वह अब कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना की सूची में शामिल हो गए।

    राहुल ने इस प्रारूप में 7,500 रन पूरे करने के लिए 224 मैच और 211 पारियां ली हैं।

    विकेटकीपर बल्लेबाज के अब टी-20 क्रिकेट में 7,586 रन हो गए हैं। इस दौरान उनकी औसत 41.91 की और स्ट्राइक रेट 135.85 की रही है।

    रिकॉर्ड

    LSG के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने राहुल

    राहुल LSG के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने है। उनके अब इस टीम के लिए 38 मैचों में 41.47 की औसत से 1,410 रन हो गए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतकों के अलावा 2 शतक भी जड़े हैं। उन्होंने IPL 2022 में LSG के साथ अपनी पारी शुरू करने के बाद 51.33 की औसत से 616 रन अपने नाम किए थे।

    वह IPL 2023 में 34.25 की औसत से 273 रन ही बना पाए थे।

    उपलब्धि

    राहुल IPL में 4,500 रन पूरे करने वाले 12वें बल्लेबाज बने

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच के दौरान राहुल ने IPL इतिहास में अपने 4,500 रन भी पूरे किए थे।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें बल्लेबाज बने थे। इस संस्करण में 45.46 की औसत से रन बनाने वाले राहुल के नाम अब लीग में 4,683 रन हो गए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 134.60 की रही है। उनके नाम IPL में 4 शतक और 41 अर्धशतक हैं। लीग में न्यूनतम 1,100 रन बनाने वालों में उनकी औसत सर्वाधिक है।

    उपलब्धि

    राहुल ऐसा करने वाले 5वें सलामी बल्लेबाज बने

    राहुल ने IPL इतिहास में बतौर सलामी बल्लेबाज अपने 4,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    वह ऐसा करने वाले केवल 5वें बल्लेबाज बने हैं। राहुल के नाम अब 99 मैचों में 48.63 की औसत से 4,183 रन हो गए हैं।

    उन्होंने बतौर ओपनर 35 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। इस मामले में शिखर धवन (6,362), डेविड वार्नर (5,910) और क्रिस गेल (4,480) और कोहली (4,319) ही उनसे आगे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    केएल राहुल
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    IPL 2024

    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भुवनेश्वर कुमार
    IPL 2024: अर्शदीप सिंह का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े पंजाब किंग्स
    IPL में RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: युजवेंद्र चहल का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम MI का इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  मुंबई इंडियंस
    MI बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने IPL 2024 में जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  मार्कस स्टोइनिस
    IPL 2024: दीपक चाहर और मयंक यादव बचे हुए मैचों से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    केएल राहुल

    केएल राहुल ने 10 महीने से नहीं खेला टेस्ट, क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिलेगा मौका?  भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल की वनडे प्रारूप में कैसी रही है कप्तानी? जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए रोचक हुई विकेटकीपर की रेस, 4 खिलाड़ियों ने जताई दावेदारी टी-20 विश्व कप
    केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी प्रारूपों में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार  भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    IPL 2024: MI बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025