NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पोलार्ड बनाम ब्रावो: IPL में कौन बेहतर है? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
    अगली खबर
    पोलार्ड बनाम ब्रावो: IPL में कौन बेहतर है? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    पोलार्ड बनाम ब्रावो: IPL में कौन बेहतर है? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 02, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12 सीजन खेले जा चुके हैं और हर सीजन कैरेबियन खिलाड़ियों ने लीग में अपना जलवा बिखेरा है।

    केरान पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज के दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सीजन दर सीजन IPL में अपने प्रदर्शन से खुद को सुपरस्टार साबित किया है।

    इन दोनों खिलाड़ियों ने खेल के अलावा भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

    एक नजर डालते हैं IPL में दोनों के आंकड़ों आधार पर तुलनात्मक विवरण पर।

    केरान पोलार्ड

    पोलार्ड के IPL करियर पर एक नजर

    केरान पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने IPL में केवल एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है।

    2010 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना IPL डेब्यू करने वाले पोलार्ड 148 मैचों में 28.69 की औसत से 2,755 रन बनाए हैं जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं।

    ऑलराउंडर पोलार्ड ने IPL में 56 विकेट भी लिए हैं। लगभग हर सीजन में ही पोलार्ड 1-2 ऐसे कैच भी पकड़ते हैं जिन्हें देखकर हर किसी की मुंह खुला रह जाता है।

    ड्वेन ब्रावो

    ऐसा रहा है ब्रावो का IPL करियर

    ड्वेन ब्रावो IPL में मुंबई इंडियंस, गुजरात लॉयंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।

    12 साल के अपने IPL करियर में ब्रावो ने 23.17 की औसत से 1,483 रन बनाए हैं।

    गेंदबाजी में ब्रावो ज़्यादा प्रभावी रहे हैं और उन्होंने अब तक 147 विकेट लिए हैं। वह लीग के टॉप-5 सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं।

    CSK में ब्रावो को बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज के रूप में जाना जाता है।

    IPL खिताब

    पोलार्ड ने जीते हैं चार IPL खिताब

    2013, 2015, 2017 और 2019 में IPL खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम में पोलार्ड अहम हिस्सा रहे हैं।

    इन सभी संस्करणों में मिलाकर पोलार्ड ने 1,503 रन बनाए और 13 विकेट अपने नाम किए।

    दूसरी ओर ब्रावो ने 2011 और 2018 में CSK के साथ दो बार खिताब जीता है।

    इन दो सीजनों में मिलाकर ब्रावो ने 20 विकेट झटके थे जिसमें से 14 2018 सीजन में लिए।

    बेस्ट सीजन

    पोलार्ड ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई को जिताया पहला खिताब

    2013 सीजन में पोलार्ड ने अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और गेंद तथा बल्ले दोनों से अपनी टीम की मदद की।

    पोलार्ड ने 420 रन बनाए और 10 विकेट हासिल किए जिससे मुंबई पहली बार खिताब जीतने में सफल रही।

    ब्रावो का बेस्ट प्रदर्शन 2012 सीजन में आया जिसमें CSK फाइनल तक पहुंची थी।

    उस सीजन उन्होंने 371 रन बनाने के साथ 15 विकेट भी हासिल किए थे।

    जानकारी

    ब्रावो इस सीजन बना सकते हैं यह रिकॉर्ड

    इस सीजन इस जोड़ी के पास कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। ब्रावो IPL में 1,500 रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    किरोन पोलार्ड
    आईपीएल समाचार
    IPL 2020

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार
    BCCI ने विराट कोहली को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाने के दिए थे संकेत- रिपोर्ट विराट कोहली
    'धड़कन': बड़े पर्दे पर लौट रही सुनील शेट्टी की हिट फिल्म, तारीख का हो गया ऐलान  सुनील शेट्टी
    रणबीर कपूर की 'रामायण' से जुड़ीं काजल अग्रवाल, निभाएंगी ये अहम किरदार  काजल अग्रवाल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    कैरेबियन प्रीमियर लीग: प्रवीण तांबे ने ड्रॉफ्ट में दिया अपना नाम, BCCI की अनुमति का इंतजार BCCI
    पूर्व COO ने बताया, IPL में इस प्रकार आया था नीलामी का विचार महेंद्र सिंह धोनी
    पूर्व IPL COO सुंदर रमन ने बताया क्यों 2008 में दिल्ली ने कोहली को नहीं खरीदा विराट कोहली
    IPL: क्या है CSK की निरंतरता का राज? फाफ डू प्लेसी ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार

    किरोन पोलार्ड

    कैरेबियन प्रीमियर लीग: ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान बने रहेंगे केरान पोलार्ड क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    IPL: बॉर्डर पर तनाव के चलते स्पॉन्सरशिप को लेकर गवर्निंग काउंसिल करेगी मीटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में वापसी करना चाहते हैं श्रीसंत, ले रहे हैं NBA के मशहूर ट्रेनर की मदद इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: बिना खिताब जीते सबसे ज़्यादा मैच खेल चुके हैं ये पांच क्रिकेटर्स इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    केविन पीटरसन ने बताया, इस तरह कराया जा सकता है IPL 2020 का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL डील बचाने के लिए कोहली को स्लेज करने से डरते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स- माइकल क्लार्क इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: IPL 2020 के आयोजन को लेकर अब तक किसने क्या कहा? इंडियन प्रीमियर लीग
    कोरोना वायरस: अनिश्चित समय के लिए स्थगित होगा IPL 2020 इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025