LOADING...
सैंडपेपर गेट प्रकरण के बाद एशिया में स्टार्क के प्रदर्शन में आई गिरावट, जानिए आंकड़े
मिचेल स्टार्क के एशिया में आंकड़े (फोटो: ट्विटर/@ICC)

सैंडपेपर गेट प्रकरण के बाद एशिया में स्टार्क के प्रदर्शन में आई गिरावट, जानिए आंकड़े

Mar 11, 2023
12:24 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ करती हुई पकड़ी गई थी। इस प्रकरण से पहले तक मिचेल स्टार्क का एशिया में प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। इस विवाद से पहले स्टार्क ने एशिया में 8 टेस्ट में 33 विकेट चटकाए थे, लेकिन विवाद के बाद वह 9 टेस्ट में केवल 18 विकेट ही ले सके हैं।

आंकड़े

काफी ज्यादा हुआ है स्टार्क के आंकड़ों में बदलाव

सैंडपेपर विवाद से पहले स्टार्क का एशिया में गेंदबाजी औसत 25.96 का था, लेकिन अब यह 37.61 का हो चुका है। पहले वह हर 44वीं गेंद पर विकेट हासिल करते थे, लेकिन अब उन्हें विकेट लेने के लिए 75 गेंदें फेंकनी पड़ रही हैं। इस विवाद के कारण स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को 1-1 साल के लिए बैन किया गया था। कैमरून बैंक्रॉफ्ट पर भी 9 महीनों का बैन लगाया गया था।