NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त 
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त 
    श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रन हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 25, 2024
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 328 रन से हरा दिया है। इसी के साथ उसने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    बांग्लादेश को दूसरी पारी में जीत के लिए 511 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 182 रन पर पवेलियन लौट गई।

    दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके।

    आइए पूरे मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की पहली पारी 280 रन पर खत्म हुई।

    इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी पारी सिर्फ 188 रन पर समाप्त हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बना दिए और बांग्लादेश को 511 रन का लक्ष्य दिया। मोमिनुल हक (87) के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    इतिहास

    कप्तान डी सिल्वा ने रचा इतिहास 

    पहली पारी में 102 रन बनाने वाले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 179 गेंद का सामना करते हुए 108 रन बनाए।

    इस खिलाड़ी के बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 60.34 की रही। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले कप्तान बने हैं।

    विकेट

    रजिथा ने दूसरी बार लिया 5 विकेट हॉल 

    रजिथा ने श्रीलंका की दूसरी पारी में 14 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर के साथ 56 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके।

    उन्होंने नजमुल हुसेन शांतो (6), तैजुल इस्लाम (6), मेंहदी हसन मिराज (33), शोरीफुल इस्लाम (12) और खालिद अहमद (0) को अपना शिकार बनाया।

    इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लिया है। दोनों बार रजिथा ने बांग्लादेश के खिलाफ ही 5 विकेट हॉल लिया है।

    शतक

    कामिंदु मेंडिस ने भी दोनों पारियों में जड़े शतक 

    कामिंदु मेंडिस ने भी दोनों पारी में शतक के साथ इतिहास रच दिया। वह किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले नंबर-7 या उससे निचले क्रम के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    मेंडिस ने 237 गेंद का सामना किया और 164 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए।

    किसी एक टेस्ट में 2 शतक लगाने वाले मेंडिस 7वें श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं।

    पारी

    मोमिनुल ने अकेले किया संघर्ष 

    बांग्लादेश की दूसरी पारी में मोमिनुल ने 148 गेंद का सामना किया और 87 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 1 छक्का निकला।

    इस खिलाड़ी ने दूसरी पारी में अकेले संघर्ष किया। उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। मोमिनुल के टेस्ट करियर का यह 17वां अर्धशतक है।

    श्रीलंका के खिलाफ यह खिलाड़ी 51.94 की औसत से रन बनाता है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 12 टेस्ट में 987 रन बनाए हैं।

    उपलब्धि

    मिराज ने हासिल की ये उपलब्धि 

    बांग्लादेश के दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर मिराज ने श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान 29 ओवर में 74 रन बनाते हुए 4 विकेट चटकाए।

    26 वर्षीय मिराज अब बांग्लादेश में 100 टेस्ट विकेट वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। वह शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम की सूची में शामिल हो गए हैं।

    मिराज ने अब तक 42 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 32.89 की औसत के साथ 163 विकेट चटकाए हैं।

    रन

    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए 15,000 रन 

    दिमुथ करुणारत्ने ने इस मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक 201 मैचों में 46.24 की औसत के साथ 15,031 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 47 शतक और 67 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 244 रन रहा है। भले ही करुणारत्ने ने 2008 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की हो, लेकिन उन्होंने टेस्ट डेब्यू 2012 में किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    नजमुल हसन शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ लगाया अपना पहला टी-20 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    नुवान तुषारा ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक सहित चटकाए 5 विकेट, इस सूची में हुए शामिल टी-20 क्रिकेट

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की बराबरी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    केन विलियमसन ने जड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 700 विकेट चटकाने के लिए फेंकी 39,875 गेंदे, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट में चटकाए 5 विकेट, हासिल की उपलब्धि रविचंद्रन अश्विन
    रविचंद्रन अश्विन ने स्टोक्स को टेस्ट में 13वीं बार किया आउट, तोड़ा कपिल का यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में बल्लेबाजी के कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI की टीम में शामिल किए गए युवा गेंदबाज क्वेना मफाका कौन हैं? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT की टीम से जुड़े संदीप वारियर का कैसा रहा है टी-20 में प्रदर्शन? गुजरात टाइटंस
    द हंड्रेड: हरमनप्रीत कौर और डेविड वार्नर को नहीं मिला करार, ड्रॉफ्ट में इन्हें हुआ फायदा द हंड्रेड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025