LOADING...
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े श्रीधरन श्रीराम, संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी
लखनऊ सुपर जायंट्स का पहले 2 सीजन शानदार प्रदर्शन रहा है (तस्वीर: X/@klrahul)

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े श्रीधरन श्रीराम, संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

Sep 09, 2023
06:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज जस्टिन लैंगर (मुख्य कोच) के बाद फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में इजाफा किया है। टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेट श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच नियुक्त किया। श्रीधरन के पास कोचिंग का अनुभव है। वह बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को कोचिंग दे चुके हैं। इसके अलावा वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सहायक कोच भी रह चुके हैं।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीधरन का प्रदर्शन

19 मार्च, 2000 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ नागपुर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले श्रीधरन ने अपने करियर में 8 वनडे खेले। इस दौरान 7 पारियों में उन्होंने 1 अर्धशतक की बदौलत 81 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 13.50 की और स्ट्राइक रेट 60 की रही। उन्होंने 133 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 194 पारियों में 52.99 की औसत से 9,539 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 36 अर्धशतक और 32 शतक लगाए। साथ ही

जानकारी

LSG का कोचिंग स्टाफ

LSG के मेंटोर गौतम गंभीर हैं। इसके अलावा हाल ही में जस्टिन लैंगर मुख्य कोच बने थे। साथ ही सहायक कोच विजय दहिया, स्पिन गेंदबाजी कोच प्रवीण ताम्बे, तेज गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल और फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स हैं।

ट्विटर पोस्ट

LSG का कोचिंग स्टाफ इस प्रकार है